Monday , 25 May 2026

बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, गायो के लिए चारे की व्यवस्था

बेजुबान पशु-पक्षियों की
रक्षा ही मानव का परम धर्म

आवो अपना फर्ज निभाए
प्रकृति का कर्ज चुकाए

कुचामन सिटी, 24 मई 2026 -रविवार सबकी सेवा सबको प्यार जीवो ओर जीने दो के उदेश्य वाली संस्था महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी ने पशु-पक्षियों की सेवा के लिए एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कुचामन पशु चिकित्सालय से स्टेशन रोड पर व शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 61 परिंडे लगाकर भरे गये एवं पक्षियों के लिए दाना डाला गया और पशुओं के लिए शाकंभरी गौशाला में हरा चारा डाला गया और शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक 43 बिल्लीया आज साफ करके एक टैंकर पानी से भराये गए आज की सेवा में वीर अध्यक्ष रामावतार.गोयल वीर रतनलाल मेघवाल,वीर अजित पहाडिया, वीरा मंजू, वीर सुरेश कुमार मोहीत जैन, वीर सुनिल माथुर, वीर सुरेंद्र सिह दीपपुरा, वीरा सुनिता गंगवाल, बाबूलाल जांगिड़’, महेश हुरकट,कौशल मुंदड़ा तारेश कुमावत (टेंकर वाले ) नरेश ,कपिल, जगदीश कुमावत और वीर फौजी डिफेंस के स्टूडेंट का सरानीय सक्रिय सहयोग रहा l


आज की सेवा का आर्थिक सहयोग वीरा सुनीता जी गंगवाल कुचामन वालो का रहा महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी उनका हार्दिक आभार प्रकट करती है l रेगुलर सेवा कार्य करने पर अजमेर जोन मीसरी प्रोजेक्ट के कन्विनेटर सुभाष पहाड़िया और अजमेर जोन के सचिव कैलाश जी पांडया ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा की निस्वार्थ की गई पशु पक्षियों की सेवा ही सच्ची सेवा है l

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

द्वितीय स्थापना दिवस पर अनेक सेवा कार्य

जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट, कुचामन सिटी ने द्वितीय स्थापना दिवस पर अनेक सेवा …