Wednesday , 14 October 2026

आंदोलनरत किसानों को रिहा करो किसान सभा

आज अखिल भारतीय किसान सभा की और से डिडवाना कुचामन के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को महामहीम राष्ट्र‌पति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसान सभा की और से ज्ञापन में पंजाब में आन्दोलनरत किसानों को रिहा करने की मुख्य मांग रखी गई।

ज्ञापन में कहा गया की शांति वार्ता बुलाकर आन्दोलनरत किसानों को बिना शर्त रिहा करा जाए। साथ ही देश में एम. एस. पी. कानून को लागू करने व किसानों की सम्पूर्ण कर्जा मुक्ति करने की मांग की गई।
राजस्थान के सीरासनी गाँव (नागौर) में किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमें वापिस लेने की भी मांग की गई ।
ज्ञापन सौंपने वालों मे जिला सचिव मोतीलाल शर्मा, कामरेड अब्बास खान, कानाराम बिजारणिया, महावीर सिंह, महेंद्र, हरफूल रायल टोडास, सुरेश दहिया, छोगाराम घाटवा आदि उपस्थित रहे |

इस अवसर पर कोमरेड अब्बास खान ने बताया की पंजाब में शांति पूर्वक आन्दोलन कर रहे किसानो पर ज्यादती दुर्भाग्य पूर्ण हे पहले भी जब किसानो ने आन्दोलन किया था तब सरकार ने सडक पर कीले बिछाने जेसी और किसानो के बारे में झूठी अफवाहे फेलाने जेसी कर्वहिया की थी अभी भी सरकार किसानो के आन्दोलन को कुचलने क लिए कुत्सित प्रयास कर रही हे |लेकिन किसान हर कीमत पर अपना हक लेने के लिए प्रतिज्ञा रत हे | सरकार को चाहिए की किसानो के साथ शांति वार्ता करे और कुछ ऐसा हल निकले जो की किसानो और देश के हित में हो |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

अरसे से खुलेआम होता अतिक्रमण और खुले में बिकती मिठाइया : प्रशासन मौन

दोस्तों त्यौहारो का सीजन सामने है। आने वाले समय मे नवरात्र, दशहरा एवं दिवाली जैसे …