
कुचामन सिटी। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर एवं महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया गया शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक चिन्मय संत भवन महावीर भवन, पुरानी धान मंडी, कुचामन सिटी में आयोजित हुआ l शिविर का शुभारम्भ भगवान महावीर तस्वीर पर नव निर्वाचित प्रार्षद कमल वीरा राखी बडजात्या समाजिक कार्यकर्त्ता प्रार्षद प्रतिनिधि विमल पारिक, सब्बीक उस्मानी, विकलाग समिति के सुरेश मेहरा, जुगल किशोर शर्मा संस्था वीर कैलाश पांडया, वीर रामावतार गोयल वीर अजित पहाडिया, वीर जीवण सिह,वीर सुरेश गगंवाल, वीरा सरोज पाटनी ने दीप प्रज्वलित कर महावीर प्रार्थना का वाचन कर शुभारम्भ किया l

सयोजक वीर सुभाष गगंवाल, वीर सम्पत बगडिया, वीर सुरेंद्र सिह, वीर तेजकुमार व वीर विजय पहाडिया, वीर गोरधन मालवीय, वीर संदिप पांडया, वीरा सीता गगवाल, वीरा कविता अग्रवाल,महेश लढा ने मंचासीन का तिलक माला दुपट्टा स्वागत कर बहुमान किया l
शिविर का उद्देश्य राजस्थान मे ऐसे दिव्यांगजनों जो पुर्व मे वंचित रह गए उनको लाभ मिले l

वीर रामावतार गोयल ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, जिस पर मोबाइल नंबर अंकित हो, तथा UDID कार्ड (दिव्यांग मेडिकल कार्ड) साथ लाना आवश्यक है। वीर अजीत पहाड़िया ने बताया कि चिन्हीकरण के बाद पात्र दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल 7, व्हीलचेयर,14 जयपुर फुट कृत्रिम पैर 3, कृत्रिम हाथ 3, कैलिपर्स 14, शूज,2 बेल्ट 1, बैसाखी,4 बुजुर्ग छड़ी 10, वाकर, 7 BTI स्पेशल कान की मशीन 30 चाय टपरीका सामान 4 सिलाई मशीन 2 ब्लाइंड स्मार्ट सेंसर छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरण के 101 दिव्यागो चयन किया गया I
चयनित लाभार्थियों को जल्दी ही सूचना देकर उपकरण वितरित किए जाएंगे I शिविर 9 अक्टूबर को भी सुबह 10 से 4 बजे तक लगेगा I
Quick News News as quick as it happens