
कल कुचामन विकास समिति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को एक पत्र लिखकर कुचामन शहर के बढ़ते घनत्व को देखते हुए कुचामन में एक यातायात थाना खुलवाने की मांग रखी गई। साथ ही प्रेस के लिए भी पत्र की एक प्रति जारी की गई। विकास समिति अध्यक्ष की ओमप्रकाश काबरा के अनुसार कुचामन शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की अधिक नफरी की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। देखिए पत्र की प्रति अपनी पूरी स्क्रीन पर।

बहुत अच्छी बात है कि विकास समिति ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यह मामला उठाया और पुलिस उच्च अधिकारियों से यह मांग की। लेकिन क्विक न्यूज़ का विचार इस संबंध में कुछ अलग है दोस्तों कुछ फोटोज में आपके सामने पेश करता हूं। देखिये आपकी पूरी स्क्रीन पर। इन सभी फोटोस में एक बात बहुत कॉमन है कि इन सभी में बहुत ही बेतरतीब तरीके से वाहनों को सड़क पर पार्क किया गया है।

साथ ही कुचामन के बाजारों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि हर दुकानदार अपनी दुकान से तीन चार फिट आगे बढ़ा हुआ है। क्विक न्यूज़ ने पहले भी इस समस्या पर पहले भी कई बार कार्यक्रम किए हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व ही एक कार्यक्रम किया था जिसमें सीकर रोड पर कुछ हलवाइयों की दुकानों को लगभग 15 फीट आगे बढ़े हुए स्पष्टता से देखा जा सकता है। दोस्तों पुराने बस स्टैंड से सीकर स्टैंड तक कई कंपलेक्स बने हुए हैं। लेकिन अफसोस इस बात का है कि किसी भी कम्पलेक्स के पास अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं है।

किसी के पास है भी तो लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़े नहीं करना चाहते। तो ऐसे में मूल समस्या ट्रैफिक पुलिस की कमी न होकर अवैध अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था का नितांत अभाव है। कभी-कभी साल में एकाध बार ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है लेकिन अभियान की गाज़ गिरती है छोटे ठेले वालों पर। यहां यह भी गौरतलब है कि ठेले वाले भी ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने के कम दोषी नहीं है।

सब्जी मंडी के हालात साफ देखे जा सकते हैं यहां पर दोनों तरफ ठेले वालों ने इतना ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है कि सामने जैन मंदिर और अग्रवाल समाज के भवन तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के लिए तो यह नामुमकिन सा महसूस होता है। इस विषय पर भी क्विक न्यूज़ एक बार पहले कार्यक्रम कर चुका है। यह लोग भी अपनी मनमानी पूरी तरह से करते हैं। लेकिन बड़े मगरमच्छों पर कोई ध्यान नहीं देता। प्रस्तुत फोटो में देखिए जिसमें पुराने बस स्टैंड पर ठेलो ने किस कदर व्यवस्था को बिगाड़ रखा है।

मेरे पत्रकार दोस्त कमल पारीक के अनुसार सड़क के बीचों बीच यह सभी ठेले खड़े रहते हैं। कभी चौपहिया वाहन भी साइड में खड़े होने की ज़हमत नहीं उठाते। बहरहाल साल में एक बार अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन इतनी ही सुबह हटाओ शाम को वापस लगाओ। अब दर्शक खुद सोच सकते हैं की बार-बार लगते जाम से कैसे निजात मिलेगी।
अब आती है ट्रैफिक पुलिस की बारी पुलिस प्रशासन द्वारा वही साल में एकआध बार यातायात सप्ताह भी मनाया जाता है। लेकिन उसमें चालान बनते हैं तो सिर्फ बगैर हेलमेट चलने वालों के। वाहन चालकों के नो पार्किंग में खड़े किये जाने वाले वाहनो पर बहुत कम चालान देखे गए हैं। बहरहाल क्विक न्यूज़ कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी काबरा से गुजारिश करता है। कि आप अवैध अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शहर की अगुवाई करें। यदि इन दोनों पर गंभीरता से काम हो गया तो ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में समय नहीं लगेगा।
Quick News News as quick as it happens