
हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली की शुरुआत हो चुकी है कल दीपावली के पंचपर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो चुकि है। धनतेरस पर अधिकतर जो तेजी आनी चाहिए सर्राफा व्यापारियों को इससे बड़ी निराशा हुई। लेकिन साथ ही मिठाई की दुकान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, पटाखे की दुकान आदि में जबरदस्त तेजी दिखाई दी। व्यापारी जो पहले से काफ़ी निराश थे धनतेरस की बिक्री से उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। व्यापारियों के बाजार से संबंधित विचार जानेंगे कुछ देर बाद लेकिन पहले जानते हैं दिवाली से संबंधित प्रशासन की तैयारी के बारे में।

आज सुबह पुलिस थाना कुचामन सिटी में दीपावली को लेकर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। शहर के गणमान्य नागरिक़ो की उपस्थिति में दीपावली से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। थानाधिकारी श्री राजेंद्र खदाव ने इस मीटिंग की अध्यक्षता की। श्री रूप सिंह राजपुरोहित, श्री सुशील काबरा ने बताया कि कुचामन में खुलेआम पोटाश की बिक्री जारी है। जिसे एक पतले पाइप में डाला जाता है और पीछे से झटके के साथ छोड़ा जाता है। जिससे घायल होने की काफ़ी संभावना बन जाती है। श्री रूप सिंह ने एक घायल की फोटो को भी पेश किया। वहीं श्री नथमल खंडेलवाल ने सुझाव दिया की सभी पटाखे की दुकानों को एक खुली जगह पर लगाया जाए ताकि बाजार में किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। गौरतलब है कि पटाखा विक्रेताओं को जारी किए गए लाइसेंस पर क्विक न्यूज़ पहले भी एक कार्यक्रम कर चुका है बैठक के दौरान श्री चतुर्भुज शर्मा आदि ने भी व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही यह कहा कि लाइसेंस जारी होने के से कई गुना ज्यादा दुकाने पटाखो की खुल चुकी है। और प्रशासन को इस पर सख्ती से काम करना चाहिए।

गौरतलब है की पटाखा विक्रेताओं को जारी किए गए लाइसेंस पर क्विक न्यूज़ पहले भी एक कार्यक्रम कर चुका है। पहले हमने चर्चा की थी स्थाई लाइसेंस की आज बात करते हैं अस्थाई लाइसेंस की। प्रशासन से ज़ब क्विक न्यूज़ ने जानना चाहा कि अस्थाई लाइसेंस कितने जारी हुए तो प्रशासन ने जानकारी देने से स्पष्ट इनकार कर दिया। अंत में क्विक न्यूज़ में अपने स्तर पर ही यह जानकारी हासिल की तो यह लगभग 50 के आसपास थी। हालांकि जानकारी क़ो पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।

लेकिन असलियत से काफी नजदीक है बहरहाल लाइसेंस इतनी कम संख्या में है, लेकिन पटाखो की दुकाने लगभग 300 से अधिक खुल चुकी है। इनमें से कई दुकानों की स्थिति तो यह है कि उनके आसपास गैस की भट्टीया भी चालू अवस्था में है। आप देखिए अपनी पूरी स्क्रीन पर। ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना घटित होने पर किसकी जिम्मेदारी होगी कहना मुश्किल है। यहां यह भी गौरतलब है कि पिछले दिनों सदर बाजार में एक रजाई गद्दे की दुकान में भयंकर आग लग गई थी। वहीं 3 दिन पहले सीकर रोड पर स्थित एक खुले भूखंड में भी आग लगी थी। परसों नागौर के एक बारूद गोदाम में आग लगी थी। जिनमें दो लोगों को जान गवानी पड़ी थी। ऐसे में अनियमितताओं को रोकने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं।

आइये अब जानते हैं व्यापारियों का क्या कहना है बाजार के बारे में। श्री राजकुमार सोनी के अनुसार सोने चांदी में विगत वर्षों की तुलना मे इस वर्ष बहुत कम बिक्री देखी गई है। चांदी के सिक्के जरूर कुछ मात्रा में बिके हैं लेकिन सोना बहुत कम मात्रा में बिका है। विशेष कुछ लोग ही सोने को खरीद सके हैं। बढ़ते भाव के कारण सोने की बिक्री बिल्कुल खत्म ही मानी जाएगी।

वहीं मिठाई की प्रसिद्ध दुकान केशु जी स्वीट्स के संचालक श्री गोपाल जी का कहना है कि धनतेरस पर काफी मिठाइयां बिकी है विशेष त्यौहार कल है। कल की बिक्री के अनुसार पता लगेगा कि इस वर्ष की दिवाली कैसी रही है।
वही पटाखे की बिक्री में खासी तेजी दिखाई दी।श्री राजकुमार सिंधी और श्री रमेश करवा के विचार आइये जानते हैं।
वही होंडा शोरूम में भी हमने बात की जानते हैं वहां के व्यवस्थापक दीपक के विचार। दीपक के अनुसार इस बार व्हीकल टू व्हीलर काफी ज्यादा मात्रा में बीके है पिछले साल की तुलना मे।
वही इलेक्ट्रॉनिक आइटम के विक्रेता श्री दिनेश निठारवाल भी धनतेरस के दिन तेजी का दिन मानते हैं।
Quick News News as quick as it happens