Saturday , 10 October 2026

अग्रसेन जयंती महोत्सव : चौथा दिन उत्साहवर्धन भी मनोरंजन भी

अग्रसेन जयंती महोत्सव के चौथे दिन 7 अक्टूबर को कक्षा 4 -6 के बच्चों के लिए ‘टर्बो चैलेंज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को तौलिए की सहायता से आगे की ओर खिसकते हुए निर्धारित स्थान तक पहुंचना था और वहां रखे टब में गेंदें एकत्र करनी थीं। खेल को और रोमांचक बनाने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक मिनट का समय दिया गया। निर्धारित समय में जो बच्चा सबसे अधिक गेंदें एकत्र करता, उसे विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में लगभग चालीस बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वैभव अग्रवाल पुत्र श्री दिलीप जी अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, जबकि पार्थी अग्रवाल पुत्री श्री दिनेश जी अग्रवाल एवं कुशल अग्रवाल पुत्र श्री गोपाल जी अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के संयोजक कनिका रामचंद्रका एवं लकी अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। मनाली स्नेही ने अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अग्रसेन जयंती पर युवाओं ने जमाया हाउजी में रंग, मनोरंजन के साथ दिखा जबरदस्त उत्साह

अग्रसेन जयंती महोत्सव के चौथे दिन 7 अक्टूबर को अग्रवाल समाज के पुरुष वर्ग एवं युवक वर्ग के लिए हाउजी प्रतियोगिता रखी गई।
प्रतियोगिता में फर्स्ट लाइन, सेकंड लाइन, थर्ड लाइन, कॉर्नर एवं फुल हौजी के विभिन्न चरण रखे गए। बीच-बीच में साथी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने और जीत की खुशी साझा करने के दृश्य भी देखने को मिले।

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में रजत लोहिया पुत्र श्री प्रदीप जी लोहिया, विवेक शेखराजका पुत्र श्री सुनील जी शेखराजका ने फर्स्ट लाइन, विवेक शेखराजका ने सेकंड लाइन तथा परमेश्वर बरवारीवाला पुत्र श्री गोपाल जी बरवारीवाला ने थर्ड लाइन में विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं लक्ष्य मण्डावाला पुत्र श्री निर्मल जी मण्डवला ने कॉर्नर में इनाम हासिल किया। अंत में गौतम पटवारी पुत्र श्री निर्मल जी पटवारी ने फुल हाउजी का खिताब अपने नाम किया।

युवक मंडल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता ने महोत्सव में मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का रंग भर दिया। संयोजक शुभम मण्डवला, विपिन अग्रवाल एवं लक्ष्मीकांत मण्डावाला साथ में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मुरली मनोहर स्नेही एवं अग्रवाल समाज समिति कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल जी मोर के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।

दो पीढ़ियों की प्रस्तुति ने दिया पारिवारिक एकता का संदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी प्रतिभाओं की झलक

कल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना नृत्य से हुआ। मिस्टी शेखराजका और जिया मोर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की सुंदर शुरुआत की।

इसके पश्चात रचना पोद्दार एवं रचना बगरूवाला ने अग्रसेन वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
वंदना बुड्सूवाला, संतोष शेखराजका, सुमन बुड्सूवाला, राधा शेखराजका, शीतल मिठाड़ीवाला, शालू शेखराजका एवं अन्य बहनों द्वारा प्रस्तुत शानदार रासलीला ने सभी का मन मोह लिया।

सांभरवाला परिवार ने दो पीढ़ियों की खूबसूरत प्रस्तुति देकर पारिवारिक एकता और आपसी प्रेम का बहुत सुंदर संदेश दिया।
इसी क्रम में स्नेही परिवार की ओर से कृष्णा स्नेही, कोमल स्नेही एवं उर्मिला स्नेही ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं शान्विका एवं श्वेता मंगल ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

सभी प्रस्तुतियों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को खुशियों, उमंग, मस्ती और यादगार पलों से भर दिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके लिए सभी का हृदय से धन्यवाद एवं बहुत-बहुत आभार।

कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल की सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज की अनेक माताएँ-बहनें उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग, सहभागिता और उत्साह से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद शानदार एवं सफल रहा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

अरसे से खुलेआम होता अतिक्रमण और खुले में बिकती मिठाइया : प्रशासन मौन

दोस्तों त्यौहारो का सीजन सामने है। आने वाले समय मे नवरात्र, दशहरा एवं दिवाली जैसे …