
दोस्तों गतवर्ष आज ही के दिन यानी 7 अक्टूबर 2025 को कुचामन के प्रसिद्ध व्यवसायी और रूलानिया होंडा के मालिक श्री रमेश रुलानिया की हत्या कर दी गई थी। गोरतलब है की पिछले दिनों हुए फिरौती प्रकरण में श्री रुलानिया की हत्या रोहित गोदारा गैंग द्वारा आज ही के दिन सुबह जल्दी ही जिम में कसरत करने के दौरान फायरिंग करके कर दी गई थी। और गोलीबारी करके हत्यारे बदमाश फरार हो गए थे। हालांकि कुछ समय पश्चात पुलिस द्वारा उन्हें डिटेल कर लिया गया था। लेकिन फैसला अभी विचाराधीन है। इस जघन्य हत्याकांड के कारण पूरा कुचामन एवं आसपास के क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए थे और क्षेत्र मे शोक की लहर छा गई थी। स्वर्गीय रुलानिया की स्मृति में आज ठीक 1 साल बाद विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रुलानिया होंडा के सौजन्य से किया गया। विशाल पंडाल में लगभग 100 से अधिक बेड लगाए गए थे आईए देखते हैं एक नजर रक्तदान शिविर का नजारा। सुबह 10 बजे ही रक्तवीरों का आना शुरू हो गया था देखते ही देखते रक्तदान करने की इच्छुक रक्तवीरों की कतारे लग गई।

वहीं दूसरी ओर रक्त वीरों का होसला बढ़ाने के लिए शहर के गणमान्य लोगों की संख्या भी काम नहीं थी। कहने का मतलब है विशाल पंडाल में प्रातः 10:00 बजे से लेकर समाचार लिखे जाने तक गहमा गहमी माहौल था। मुख्य रूप से स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, मकराना पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, श्री ज्ञानाराम राणवां,श्री खेमाराम रणवा,श्री गोविंद राम शेषमा, श्री नानूराम सुंडा,डॉ गोविंद राम चौधरी, श्री राम काबरा,श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री मुन्नालाल काछवाल,श्री गणेश योगी, जी श्रवण सिंह जी काकरिया, श्री भगवान सिंह रसाल,श्रीपाल सिंह आदि पूरे दिन उपस्थित रहकर रक्त वीरों का हौसला बढ़ाते रहे।

वहीं स्थानीय स्कूल के छात्रों और स्वयं सेवकों ने व्यवस्था को संभाल। युवक कांग्रेस के नेता पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज भगत भी अपनी पूरी टीम के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे और शिविर में रक्तदान प्रोत्साहन हेतु अपना सहयोग प्रदान किया। समाचार लिखे जाने तक कुल 1605 यूनिट रक्त का संग्रहण हो गया है। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है वही रक्तदाताओं ने रक्तदान महादान की भावना को आज सही मायनो मे जीवंत किया है।
Quick News News as quick as it happens