Thursday , 8 October 2026

सोलर लाइन विवाद गहराया –

कम्पनी के लोगों ने गंवार की फसल रौंदी, विरोध करने पर मुकदमे की दी धमकी, किसानों ने तहसीलदार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुचामन सिटी, 6-7 अक्टूबर 2026 – बूंटीनाथपुरा से कालोली तक 33 KV सोलर लाइन के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। अब मामला फसल नुकसान और प्रशासनिक दमन तक पहुंच गया है।


6 अक्टूबर – फसल नुकसान पर प्रशासन ने मुकदमें की दी थी धमकी


किसानों ने आरोप लगाया कि किसान रतनराव सिंह, कालोली के खेत में गंवार की फसल को ठेकेदार ने पोल लगाते समय रौंद दिया। जब किसानों ने विरोध किया तो ठेकेदार व कुचामन तहसीलदार द्वारा जबरदस्ती पोल रोपा गया और पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा लगाने की धमकी दी गई। दिनांक 06/10/026 की यह घटना धरना स्थल पर तनाव का कारण बनी।

7 अक्टूबर – 13 वें दिन क्रमिक अनशन जारी, महिला किसानों की बड़ी भागीदारी


आज के क्रमिक अनशन की अध्यक्षता लाल सिंह राव ने की। अनशन में कानाराम बिजारणियां हुडील, हरदेवाराम आनंद शिव, रामदेवराम भींचर, संदीप अडकसर, गिरधारीलाल शर्मा (नालोट), रेखाराम बड़केसिया, हणमानाराम मूण्ड अडकसर, रामपाल राम रायल टोडास, महावीर प्रजापत घाटवा, मोहनराम पोड़, मोतीराम थालौड़, उगमसिंह राव, पेपाराम थालौड़, भागुराम पौड, गोवर्धनलाल पोड़, सीताराम सिंह, मदन सिंह, परसाराम जाखड़, मांगीलाल जाखड़, संदीप सोहू, रामचंद्र सेवदा, धर्मपाल सिंह, राकेश सिंह, विक्रम सिंह, राजूराम जाखड़, इंद्रजीत सिंह राठौड़ भवानीपुरा, रविन्द्र सिंह, नरेश कुमार, छत्रपाल सिंह, मोनू सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश जोशी, रीछपाल सिंह, प्रहलाद मिश्रा, मदन थालौड़, कानाराम पोड़, हिमांशु सिंह राव, देवेन्द्र योगी, भंवरलाल बुरड़क, अनिल बुरड़क, विक्रम सिंह राव, मनोज सिंह राव, शिवपाल पिलाणियां, भागुराम जाखड़, राकेश योगी, सायर योगी, ओमप्रकाश योगी, शिवभगवान योगी सहित 50 से अधिक किसान शामिल रहे। साथ ही पूजा,उम्मेद कंवर, तीजू देवी, सुशीला पोड़, रजनी देवी, केशर देवी, सोहनी, उर्मिला, दुर्गा देवी, लालकी कुमावत, गुड्डी, ओमा कंवर, लक्ष्मी सेवदा, मीता कंवर, तारा कंवर, मंजू, माया सहित 17 महिला किसानों ने भी धरने में भागीदारी की।


धरना स्थल पर जिला सचिव मोतीलाल शर्मा मकराना राज्य कमेटी सदस्य, किसान सभा और रेखाराम घोटिया बड़सू भी पहुंचे।
रेखाराम, देवली पंचायत का मामला भी उठा
धरने में पहुंचे रेखाराम देवली पंचायत, कल्याणराम व गुमानसिंह श्यामगढ़ ने किसान सभा को बताया कि उनके खेत के बंटवारे विवाद में पूरे कागज दिखाने के बाद भी कुचामन तहसीलदार ने विवाद नहीं सुलझाया। आरोप है कि तहसीलदार रामेश्वरलाल गढ़वाल ने पुलिस के साथ मिलकर मारपीट की और झूठे केस में फंसाया, जिससे रेखाराम आज भी पैरवी कर रहे हैं।
आक्रोशित रेखाराम-देवली सहित अनेक ग्राम कमेटियों और किसान सभा ने भ्रष्ट तहसीलदार के इस्तीफे की भी मांग उठाई है।
किसानों का कहना है कि जब तक फसल नुकसान का मुआवजा, सोलर लाइन को मापदंडों पर लगाने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा |

गोरतलब हे की कल भी प्रशासन की हठधर्मिता और दादागिरी बुतिनाथ्पुरा से कालोली तक खींची जा रही 33 KV सोलर लाइन में कंपनी की भारी लापरवाही सामने आई थी ।
किसानों के अनुसार कंपनी के लोगों ने चालू लाइन पर तार टांक कर काम अधूरा छोड़ दिया और चले गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इतना ही नहीं, एक घर की सर्विस लाइन पर भी तार टांक कर छोड़ दिया गया, जिससे करंट लगने से एक किसान की खिलानी बकरी घायल हो गई।


घटना की सूचना पर AVVNL (बिजली विभाग) के कार्मिक भी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन को ठीक नहीं किया गया तो कल कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पिछले एक महीने में ऐसी घटना तीसरी बार हुई है।
रात में पुलिस के साए में पोल लगाने की कोशिश
किसानों ने बताया कि बीती रात कंपनी ने दूसरी तरफ पोल रोपने का काम शुरू किया। मौके पर तीन-चार थानों की पुलिस मौजूद थी। कंपनी ने 10 फुट गहरे गड्ढे खोद दिए, जिसका महिलाओं सहित ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।विरोध के दौरान युवा बालिकाओं सहित किसान खंभे पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया,|

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

स्व. रमेश रुलानिया की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

दोस्तों गतवर्ष आज ही के दिन यानी 7 अक्टूबर 2025 को कुचामन के प्रसिद्ध व्यवसायी …