Tuesday , 6 October 2026

सोलर लाइन के खिलाफ आंदोलन दसवें दिन भी जारी, ठेकेदार पर सिंचाई लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, क्रमिक अनशन जारी

कुचामन सिटी, 4 अक्टूबर 2026 – बूंटीनाथपुरा से कालोली GSS तक खींची जा रही 33 KV सोलर लाइन के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज दसवें दिन भी जारी रहा। आज के क्रमिक अनशन की अध्यक्षता सीताराम सिंह राव ने की।


ठेकेदार पर गंभीर आरोप


किसानों ने आरोप लगाया कि कल दिनांक 03/10 को ठेकेदार के मजदूरों ने किसान गंगाराम डुकिया (बरालपुरा) की साईन सिंचाई लाइन से छेड़छाड़ की है। सिंचाई लाइन में अभी भी पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन ठेकेदार ने बाईपास के गड्ढे में मिट्टी डालकर लीपापोती कर दी।
आज धरने में कानाराम बिजारणियां (हुडील), हरदेवाराम आनंद (शिव), भागुराम जाखड़, परसाराम जाखड़, हरीराम जाखड़, मोहनराम पोड़, सांवरमल सोड़, संदीप सोड़, डल्लूराम जाखड़ (कालोली), धर्मपाल सिंह, मांगीलाल जाखड़, मनोज सिंह, मदन सिंह राव (चावण्डिया), जितेन्द्र सिंह (भवानीपुरा) सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
धरने को मीरां देवी, कमला देवी, संतोष देवी सहित महिला किसानों का भी समर्थन मिला।


आज धरना स्थल पर मोतीलाल शर्मा, देवरी (मकराना) – राज्य कमेटी सदस्य, किसान सभा और रामसिंह राठौड़, जुसरिया (मकराना) – जिला कमेटी सदस्य, किसान सभा भी पहुंचे और किसानों की मांगों का समर्थन किया।
किसानों ने कहा कि जब तक सोलर लाइन को मापदंडों के अनुसार सही नहीं किया जाता और सिंचाई लाइन के नुकसान की भरपाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

बास्केटबाल चेम्पियन शिप राजस्थान बालक वर्ग चेम्पियन

विजयवाडा (आन्ध्र प्रदेश)में चल रही 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप मे राजस्थान के बालक वर्ग की टीम ने फाइनल मैंच में उत्तर प्रदेश को 77-56 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बहुत-बहुत बधाई।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

ध्वजारोहण के साथ 5180 वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आगाज

अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 4 अक्टूबर …