
अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 4 अक्टूबर से आयोजित होने वाले 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को विधिवत ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम से पूर्व महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक संदेश एक रुपया, एक ईंट वाले ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात अग्रवाल समाज समिति, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा ध्वज गायन, महाराजा अग्रसेन जी की स्तुति एवं मंगलगीत प्रस्तुत किए गए। अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा भव्य आतिशबाजी एवं पटाखों की गूंज के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान प्रदीप जी भाड़ासरवाला, संपत बगड़िया, जयप्रकाश बंसल, अनिल मिठड़ीवाला, अंकित मोर, लक्ष्मीकांत बंसल, सी.ए. आशीष अग्रवाल, विवेक शेखराजका, योगेश मोर, विष्णु कामदार, सुजल बड़ासरवाला, देवेश अग्रवाल, पवन बड़वालियावाला एवं महेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। भव्य आतिशबाजी से पूरे वातावरण में उत्साह एवं उल्लास का माहौल बन गया।
सामाजिक एकजुटता ही अग्रवाल समाज की पहचान
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जी स्नेही एवं कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल जी मोर ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एकजुटता ही अग्रवाल समाज की पहचान है। अग्रवाल समाज पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है और यह पहचान समाजबंधुओं द्वारा निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे का साथ देने के कारण बनी है। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा राजकुमारी मोदी ने समाज की मातृशक्ति को संबोधित करते हुए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे समाज में भागीदारी करने पर जोर दिया । अग्रवाल नवयुवक मंडल के सचिव मनीष सर्राफ ने महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं महिला मंडल की कोषाध्यक्ष नीलू स्नेही ने महिलाओं से 10 अक्टूबर की शाम घरों के बाहर रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित करने तथा 11 अक्टूबर को सपरिवार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से केसरिया साड़ी एवं नवयुवतियों से श्वेत वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरभ डालुका एवं श्वेता मंगल ने किया।

कार्यक्रम में समाज समिति कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल मोर, मुरली जी बंसावाला, शिव जी भाड़ासरवाले, सुरेश जी बंसल, चिरंजी लाल जी मांगरसीवाला, महावीर जी बुडसुवाला, बालकिशन जी मंडावाला, सुनील जी शेखराजका, नथमल जी निमोदवाले, नवल जी डालूका, पवन जी मिठड़ीवाला, अमरचंद जी बुडसुवाला, शिंभू जी डालूका, सत्यनारायण जी मोर, दामोदर जी खोखरिया, मनोज जी शेखराजका, नथमल जी शेखराजका, किसान गोपाल जी मोदी, चेतन जी खालड़का, रामेश्वर जी मोर, बनवारी जी मोर, मीणा जी मोर, मधु जी बंसल, सुनीता जी पेमजीवाला, संतोष जी शेखराजका सहित मातृशक्ति एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
दिमाग का दंगल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया ज्ञान एवं प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को कक्षा 7 से 10 के विद्यार्थियों के लिए दिमाग का दंगल – ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुमित बंसल, सी.ए. कृष्णा डालुका एवं वर्षा मोर के संयोजन में हुआ।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से नवदुर्गा के नौ स्वरूप, माता सीता, माता पार्वती, महाराजा अग्रसेन जी एवं भगवान श्रीकृष्ण जी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के ज्ञान, स्मरण शक्ति एवं प्रतिभा को परखना तथा उन्हें भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में बच्चों को 30 मिनट में 40 सवालों को हल करना था।
प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं स्मरण शक्ति का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर धैर्य सर्राफ पुत्र पिंटू सर्राफ एवं कीर्ति पुत्री झूमरलाल बंसल तथा द्वितीय स्थान पर हितेश पुत्र राकेश मंडावाला, लक्षिता पुत्री निखिल मंडावाला, अंश गोयल पुत्र अभिषेक गोयल एवं इशिका बंसल पुत्री आनंद बंसल रहे।
इसके बाद शाम 4 बजे कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिए कॉमन जंपिंग ब्लास्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
महोत्सव के तहत रविवार को अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इनमें शाम 3 बजे युवती वर्ग के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता कुचामन कॉलेज में, शाम 6 बजे कक्षा 4 से 6 के विद्यार्थियों के लिए लॉजिक रश प्रतियोगिता, शाम 6 बजे अग्रसेन वाटिका, स्टेशन रोड पर महाआरती तथा शाम 7:30 बजे युवा वर्ग के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
Quick News News as quick as it happens