Wednesday , 22 July 2026

शाला दर्पण पोर्टल को सत्र कलेंडर के अनुसार अपडेट करें- सीबीईओ खोखर

बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है |

शाला दर्पण पोर्टल, वृक्षारोपण जियो टैगिंग को नियमित अद्यतन करने के निर्देश।

कुचामन सिटी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुचामन ब्लॉक के पीईईओ/यूसीईईओ शाला दर्पण प्रभारियों की एक दिवसीय मीटिंग बुधवार को आयोजित की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर ने कुचामन सिटी ब्लॉक के सभी शाला दर्पण प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार समस्त राजकीय विद्यालयों के समस्त संसाधनों यथा विद्यार्थी, विद्यालय तथा कार्मिकों की ऑनलाइन सूचना शाला दर्पण पोर्टल पर नियमित अपडेट करें। सीबीईओ खोखर ने शाला दर्पण पोर्टल पर दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक आधार पर समय समय पर करणीय कार्य / प्रविष्ठियो बाबत निर्देशित किया।

खोखर ने कहा कि वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर जियो टैगिंग जरूर करना है। राज्य सरकार के राजकीय और मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यालय आते- जाते समय रास्ते में जल भराव, नाला या पानी बहाव हो तो विद्यालय के बच्चों की जिम्मेदारी का ध्यान रखें। बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में जर्जर कमरों में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाए। मौसम विभाग की चेतावनी और सुरक्षा को देखते हुए बच्चों के अभिभावकों की सहभागिता से कार्य करें ताकि हम किसी प्रकार के हादसे से बच सकें।


ब्लॉक शाला दर्पण प्रभारी भागचंद स्वामी और डॉ. ईश्वरराम बेड़ा ने शाला दर्पण प्रभारियों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला रैंकिंग, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति शिक्षक ऐप, मिशन स्टार्ट टाइम टेबल, पाठयपुस्तक, वर्कबुक वितरण, कार्मिक प्रपत्र 10, विद्यार्थी प्रपत्र 5, 7, 7ए, 9 को अपडेट करना, डिवार्मिग टेबलेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, विद्यालय प्रोफाइल, एसएमसी/एसडीएमसी मॉड्यूल, नव प्रवेशित विद्यार्थियों की एंट्री, कक्षाध्यपक एवं विषयाध्यापकों की मैपिंग, लाडो योजना, ट्रांसपोर्ट बाउचर, छात्रवृत्तियां, OOSC बच्चे, प्रपत्र APAR, पीटीएम, रिजल्ट,अवकाश अनुमोदन
राज्य सरकार की लाभकारी योजनाएं, बालिका प्रोत्साहन योजना, हेल्प डेस्क, कार्मिक के स्थानांतरण, पदोन्नति, सेवा निवृत्ति, त्यागपत्र, अधिवार्षिकी आयु सेवा समाप्ति एवं अकादमिक ऑनलाइन सूचना के साथ यू डाइस और वृक्षारोपण जियो टैगिंग पर विस्तृत चर्चा की। महात्मा गांधी ग्राम पंचायत पुस्तकालय की सुविधाओ की जानकारी दी। सूरज गौड, भागीरथ राम, देवेंद्र सिंह, सुरेश मुंड, नवनीत, नेमाराम, नितेश सर्वा, राजेंद्र, प्रदीप, रूपेश, लक्ष्मण मुंड, चंदू कुमावत, सुमन, यमुना, बबलेश, रामेश्वर लाल ने सहयोग किया।

|

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …