Monday , 25 May 2026

द्वितीय स्थापना दिवस पर अनेक सेवा कार्य

जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट, कुचामन सिटी ने द्वितीय स्थापना दिवस पर अनेक सेवा कार्य किए।


सभी को विदित हे 22 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज की प्रेरणा से राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन इस समिति का गठन किया गया था। समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने बताया कि जीव दया का लगाया गया यह छोटा सा बीज आज पूरा वट वृक्ष के रूप में खड़ा है, जिसमें दानदाताओं के सहयोग से प्रतिदिन अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से परिवार में सुख शान्ति रहती है एवं मन में सुकून रहता है।प्राणी मात्र कि सेवा करना ही इसका उद्देश्य है इसलिए सभी लोगों से बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने की अपील की।आज समरिया सागर गौशाला, पांचवां रोड़ पर गुप्त सज्जन के सौजन्य से गौ माता को लाफसी खिलाई गई। गौ शाला परिवार ने समिति का आभार व्यक्त किया।


मूक बधिर विद्यालय पदमपुरा रोड में मूक बधीर बच्चों को सुबह का नाश्ता कराया गया।


इसके बाद अपना घर आश्रम में श्रीमती बिमला देवी, जीव मित्र मुकेश जी, जीव मित्र नरेश जी, जीव मित्र संजय जी झांझरी परिवार लीचाना वालो के सौजन्य से सभी प्रभुजी को सुबह का एक समय का भोजन कराया गया।
अन्नपूर्णा रसोई घर पुराना बस स्टैंड में जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क दोनों समय का भोजन कराया गया।

 जरूरतमंद परिवारों को सर्दी में कम्बल वितरित किए गए।
 राजकीय विद्यालय, मेहरा की ढानी में पक्षियों के भोजन के लिये बर्ड फीडर लगाए गए।

इन सभी कार्यों में दानदाता परिवार से श्रीमती बिमला देवी, श्रीमती सविता, सी ए सलोनी, डॉ आस्था जैन, समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, जीव मित्र गोपाल लाल झवर उपसचिव प्रदीप गंगवाल,अशोक दीपचंद काला डॉ प्रकाश टेलर, जीव मित्र मनीष शर्मा, जीव मित्र शेखर सोनी, प्रिया सोनी, वैभव सोनी ने सहयोग किया।
प्रतिदिन चलने वाले सेवा कार्य जैसे जरूरतमंद रोगियों को मेडिकल उपकरण,कबूतरों को अनेक जगह दाना, अनेक जगह चींटियों को कीड़ी नाल, दल्ला बालाजी रोड पर स्ट्रीट डॉग्स को दूध रोटी, गौ माता को दल्ला बालाजी के सामने स्थित चौक में हरा चारा, स्ट्रीट डॉग्स को जगह जगह टोस्ट, समिति परिवार द्वारा लगाएं गए लगभग 1000 पौधों को हर हफ्ते टैंकरों एवं अन्य साधनों से पानी, पलाड़ा गांव में बेजुबान पशुओं के लिए गोद ली गई खेली में टैंकरों से पानी डाला जा रहा है*।
इसके साथ ही समिति परिवार द्वारा 3 जगह कुचामन, लीचाना, बुडसु में अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों को जीव दया सेवा समिति परिवार द्वारा निःशुल्क भोजन प्रतिदिन कराया जा रहा है।
किनोई पार्क, पुराने बस स्टैंड, कुचामन सिटी में स्थित पक्षी आवास की सफाई एवं अहिंसा सर्किल स्थित बिल्लियों की सफाई महीने में दो बार आप सभी के सहयोग से की जा रही है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, गायो के लिए चारे की व्यवस्था

बेजुबान पशु-पक्षियों की रक्षा ही मानव का परम धर्म आवो अपना फर्ज निभाए प्रकृति का …