
विराग महिला मंडल के तत्वावधान में सावन की गोट का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा सावन के रंग में रंगकर आनंदमय वातावरण का निर्माण किया। मंडल की मंत्री श्रीमती बरखा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में श्रीमती प्रमिला, सीता गंगवाल, सलोनी काला, दीप्ति , प्रियंका, रेशमा एवं खुशबू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त लकी ड्रॉ में श्रीमती प्रियंका कासलीवाल तथा व्हाट्सएप व्यूज़ प्रतियोगिता में श्रीमती निकिता गंगवाल को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आयोजित हाउजी प्रतियोगिता में अर्ली सेवन का पुरस्कार श्रीमती राजकुमारी, कॉर्नर का पुरस्कार श्रीमती सीता गंगवाल, तथा लाइन के पुरस्कार श्रीमती अलका, दीपिका, बंटी, जिमी, प्रियंका, सुनीता पटौदी, नैन्सी, समता, नगीना एवं दीप्ति पांडेया ने प्राप्त किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्याओं ने सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, विभिन्न मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। सभी ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार आयोजन की खूबसूरत यादों को संजोया। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शोभा रावंका ने सभी सदस्याओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आग्रह किया।
Quick News News as quick as it happens