Monday , 7 September 2026

कुचामन नगर निकाय चुनाव : वार्ड वार स्थिति का स्पष्ट अध्ययन

  दोस्तों 9 तारीख को होने वाले चुनाव के मद्देनजर आज शाम 5:00 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। लगभग स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। क्विक न्यूज़ ने भी अपनी तरफ से पूरी सावधानी के साथ प्रत्येक सीट की पड़ताल की लोगों की राय जानी। आइये जानते हैं प्रत्येक सीट के अनुसार जनता ने क्या मानस बनाया है। जनता के प्रमुख चुनाव मुद्दे क्या है, और कौन-कौन से मुद्दे जनता के बीच मे प्रभावी है। इससे पहले की आगे बढ़े सभी प्रत्याशियों से क्विक न्यूज़ का कहना है कि यदि वह अपनी किसी बात को जनता के बीच में रखने नहीं पाए हैं या रखना चाहते हैं तो क्विक न्यूज़ के मंच पर आकर वह अपनी बात को जनता के सामने रख सकते हैं। क्विक न्यूज़ आपकी बात को मतदाताओं को पहुंचाएगा। 

                तो दोस्तों बात करते है वार्ड नंबर 1 की, यहां से कांग्रेस से राजू देवी, भाजपा से संतोष कंवर के अलावा दो निर्दलीय मोहिनी देवी और सिंजारी देवी अपना भाग्य आजमा रही है। दरअसल यह परंपरागत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सीट रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अनिल सिंह मेडतिया यहां से पार्षद थे। लेकिन इस बार भाजपा के रास्ते में कुछ मुश्किलात है। कुछ फैक्टर है पहली बात श्रीमती संतोष कंवर का निवास स्थान वार्ड से काफी दूर पदमपुरा रोड पर स्थित है। मतदाताओ मे इस बात को लेकर काफ़ी आक्रोश है। दूसरी बात वार्ड में कई लोगों के साथ हुई मारपीट। रास्ता रोकने(कब्जा करने) जैसी घटनाओं से भी लोगो मे गुस्सा है। वहीं यूजीसी बिल के कारण भी लोगों में राजपूत और ब्राह्मण समाज  मुख्यतः से भाजपा के खिलाफ मुखरता से बोलने लगा है। इसके ठीक विपरीत निर्दलीय सिंजारी देवी के पति चेतन गुर्जर का व्यवहार लोगों को अधिक भा रहा है। तो यहां का माहौल चेतन (सिंजारी  देवी) के पक्ष में बन रहा है।

              अब बात वार्ड नंबर 2 की वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस  अंकित चौधरी, भाजपा से बरखा रानी जैन एक निर्दलीय संतोष सारण चुनाव मैदान में है। यहां स्पष्ट रूप से जीत बरखा रानी जैन की दिखाई दे रही है। उनके व्यवहार की मधुरता ने और वार्ड मे कार्य करवाने की क्षमता ने  स्वतः ही उनके पक्ष में माहौल बना दिया है।

               वहीं वार्ड नंबर 3 की स्थिति का क्विक न्यूज़ अध्ययन नहीं कर पाया है तो इसके बारे में कहना उचित नहीं होगा।

               बात करते हैं वार्ड नंबर 4 की वार्ड नंबर 4 में भाजपा का माहौल है यहां से गुंजन कंवर भाजपा से भाग्य आजमा रही है तथा प्रकाश कौर कांग्रेस से है। कुल मिलाकर यहां भाजपा के पक्ष का माहौल है। बात करते हैं वार्ड नंबर 5 की वार्ड नंबर 5 में कुल उम्मीदवार 6 उम्मीदवार हैं कांग्रेस से मोहम्मद अयूब टांक, भाजपा से रमेश सोनी, कमल कुमार, गणेश कुमार सोनी,महावीर चंपावत निर्दलीय एवं हनुमान राम निर्दलीय यहां से मैदान मे है। यहां पर कांटे की टक्कर है लेकिन फिर भी कांग्रेस की अयूब का पलड़ा थोड़ा सा भारी दिखाई देता है। लेकिन कोई भी उम्मीदवार थोड़ी सी मेहनत से इस सीट को जीत सकता है इसलिए किसी को ओवर कॉन्फिडेंस में रहने की आवश्यकता नहीं है।

              बात करते हैं वार्ड नंबर 6 कि यहां तीन उम्मीदवार मैदान में है  भागीरथ कुमार भाजपा से, माना राम कांग्रेस से और ओमप्रकाश निर्दलीय के रूप में यहाँ भाग्य आजमा रहे है। यहां फिर से भाजपा अपने आप को दोहरा सकती है। 

                 वार्ड नंबर 7 की वार्ड नंबर 7 में भाजपा ने खेताराम सिसोदिया को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस से सिकंदर खींची आमने-सामने है। मतलब यहां मुकाबला सीधा आमने-सामने का है। कांग्रेस का परंपरागत वार्ड है साथ ही सिकंदर खींची के पारिवारिक वोटो का लाभ भी उन्हें मिलना तय है। तो स्पष्ट रूप से यहां कांग्रेस की जीत मानी जा रही है।

                वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस से पारस, भारतीय जनता पार्टी से मनीषा बागड़ा और निर्दलीय के रूप मे रणवीर नायक आमने सामने है त्रिकोणीय मुकाबले मे यहां स्पष्ट कुछ भी कहाँ नहीं जा सकता। देखते है ऊंट किस करवट बैठता है। 

                 वही वार्ड नंबर 9 मे नरेंद्र कुमार बागड़ी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से सुनील कुमार भाजपा से और पूर्व उप सभापति श्री हेमराज चावला और निर्दलीय के रूप में पारस चावला उम्मीदवार है। यद्यपि हेमराज चावला की जुझारू छवि और उनकी कार्यशेली और उनका कांग्रेस का इतिहास उनके पक्ष में है। लेकिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की उपस्थिति उनके लिए खतरे की घंटी बजाती नजर आ रही है। हो सकता है कि हेमराज चावला को इस बार नाको चने चबाने पड़ जाए।

               अब रुख करते है वार्ड नंबर 10 का। कुचामन के इस बार के चुनाव में सबसे अधिक दिलचस्प मुकाबला यहीं पर है। सबसे अधिक उम्मीदवार भी इसी वार्ड में आमने-सामने है। 8 उम्मीदवार इस वार्ड में मैदान में है. मुस्लिम वार्ड होने के कारण यहां मुकाबला और भी अधिक दिलचस्प बन गया है। बहरहाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से यहां नाज़रीन बानो , कांग्रेस से श्री शाहरुख, मार्कस्वादि कम्युनिस्ट पार्टी से नवाब शैख़, निर्दलीय इस्लामउद्दीन, बूंदु अली, मोहम्मद नवाब,मोहम्मद फारूक टांक और मोहम्मद शफीक कुल मिलाकर आठ उम्मीदवार  इस वार्ड में आमने-सामने है। वही गौरतलब है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पहली बार इस वार्ड में नवाब शेख के रूप में अपने उम्मीदवार को उतारा है। इस वार्ड के बारे में कहना मुश्किल होगा। लेकिन फिर भी कांग्रेस उम्मीदवार होने के कारण शाहरुख को और पूर्व पार्षद बूंदु अली को अपनी पहचान के कारण और  नवाब शेख को सामाजिक  कार्यक्रमों में शिरकत करने का फायदा मिल सकता है। 

              तो दोस्तों आज के लिए सिर्फ इतना आगे आने वाले कार्यक्रमो में बाकी वार्डो की चर्चा होगी। बने रहिए क्विक न्यूज़ के साथ। सच्ची खबरें और पक्की खबरें। और हां दोस्तों लाइक, सब्सक्राइब और शेयर अवश्य करें ताकि हमें आपका सपोर्ट मिल सके। और हम इसी तरह की स्पष्ट पत्रकारिता लेकर आपके सामने आते रहे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

विकास के लिए ईमानदारी अत्यंत आवश्यक : रामनिवास बिजारनिया निर्दलीय उम्मीदवार वार्ड न. 16

दोस्तों जैसा कि आप सभी से क्विक न्यूज़ ने वादा किया था कि चुनाव की …