
दोस्तों जैसा कि आप सभी से क्विक न्यूज़ ने वादा किया था कि चुनाव की तारीख यानि 9 सितंबर तक नावा, कुचामन,मकराना, डीडवाना नगर परिषद और नगर पालिका की पूरी और सच्ची अपडेट आप तक हम पहुंचते रहेंगे। तो इसी कड़ी में शुरुआत करते हैं कुचामन नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 से। वार्ड नंबर 16 में चार उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से पूर्व पार्षद विक्रम राजोरिया,कांग्रेस से हरीश स्वामी, साथ में दो निर्दलीय उम्मीदवार श्री रामनिवास बिजारणिया और श्री शुभम जांगिड़। वार्ड की समस्याओं पर हमने आज निर्दलीय उम्मीदवार श्री रामनिवास बिजारनिया से बातचीत की आइये सुनते हैं श्री रामनिवास बिजारणिया से हुई बातचीत के प्रमुख अंश। साथ ही क्विक न्यूज़ सभी उम्मीदवारों से भी कहना चाहता है कि यदि आप अपनी बात को जनता तक पहुंचाना चाहते हैं तो क्विक न्यूज़ का मंच आप सभी के लिए उपलब्ध है।
Quick News News as quick as it happens