
नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज स्थानीय नेहरू बाल उद्यान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने स्वर्गीय राजीव गांधी को एक दृढ़ इच्छा शक्ति वाला महान पुरुष बताया उनके स्वर्णिम कार्यकाल में ही भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठा अर्जित की थी। उसी की बदौलत आज हमारा देश भारत निरंतर विकास की ऊंचाइयों की और अग्रसर है।नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने कहा कि अगर महिला सशक्तिकरण की सही मायने में बात की जाए तो स्वर्गीय राजीव गांधी ही महिला सशक्तिकरण के सच्चे पैरोंकार थे।

उन्होंने ग्रामीण राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया था देश के युवाओं के प्रति उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति थी तथा युवाओं को भी राजनीति में अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य से ही अपने कार्यकाल में 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने स्वर्गीय गांधी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक बताया। उन्होंने सदा विकसित भारत बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया। सामाजिक समरसता एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी ऐसी विभूति को हम समस्त कांग्रेस जन शत-शत प्रणाम करते हैं।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ,नगर परिषद के निवर्तमान पार्षद जवानाराम मोहनपुरिया, फारूक टांक, इकराम भाटी, पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया, मोहम्मद नासिर, ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सेन, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलकांत डोडवाडिया, विश्व जाट महासभा से परसाराम बुगालिया, वरिष्ठ कांग्रेसी बनाराम चौधरी अधिवक्ता, दुर्गाराम चौधरी, शरीफ राव, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कासोटिया, भागुराम बुगालिया, इमरान लीलगर, माजिद कुरैशी, लक्ष्मण बुगालिया, शैतान सिंह रूपपुरा बिरमाराम बागड़वा, अजीत सिंह फौजी चितावा, सहित उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
कार्यक्रम के पश्चात राजीव गांधीअमर रहे, राजीव तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय हो, वंदे मातरम के नारों से उधान को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने राष्ट्रगान किया।
Quick News News as quick as it happens