Friday , 22 May 2026

भागीरथ नेतड़ पुनः अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष चुने गए

कुचामन सिटी अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी डिडवाना कुचामन का आज सम्मेलन सम्पन्न हुआ!
कुचामन सिटी स्थित मजदूर किसान भवन में सुबह अखिल भारतीय किसान सभा का झंडा रोहण जिला अध्यक्ष कामरेड भागिरथ नेतड़ ने किया I इसके पश्चात क्षेत्र व देश प्रदेश मे सर्घषशील साथी जो इस दुनिया से चल बसे है उन सब को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की I स्वागत भाषण में राज्य कमेटी सदस्य व डिडवाना कुचामन के प्रवेक्षक हरफूल सिंह बाजिया ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते हुऐ कहा की यह झूठे लोग है जो किसानों पर चौतरफा हमला कर किसानों व किसानी को बर्बाद कर रहे है।


इसके बाद जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने पिछले तीन सालो की रिपोर्ट पेश की।
कामरेड मोती लाल शर्मा ने जिले की सभी तहसीलो की रिपोर्ट पेश की।
रिपोर्ट पर तिखी बहस हुई साथ ही कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब दिया गया!
जांच कमेटी के कामरेड अब्बास खान ने रिपोर्ट पेश की


आखिर मे जिला कमेटी का चुनाव हुआ जहाँ भागिरथ नेतड को पुनः अध्यक्ष बनाया गया
साथ ही 21 सदस्यों की कमेटी गठित की गई साथ ही तीन आमंत्रित सदस्य बनाऐ गए।
उपाध्यक्ष भागिरथ यादव सचिव रामचन्द्र रणवा नारायण राम डूडी रामसिंह मोतीलाल शर्मा सचिव एडवोकेट रामचन्द्र रणवा संयुक्त सचिव कानाराम बिजारणियां भंवरलाल सारण जगदीश गोदारा कोषाध्यक्ष मदनलाल बेड़ा सदस्य देवाराम माडिया अब्बास खान रेखाराम घोटिया रामदेव ऊंटवाल हरदेवा राम अणदा भगवाना राम कडवा सगिंता बिजारणीया उसमान खान जगदीश पोटलिया मागिलाल निवाद नारायण राम दहिया आमंत्रित सदस्य रेखाराम बडकेशिया हेमाराम आर्य रतनलाल मेघवाल को चुना गया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

पुलिस थाना भ्रमण से विद्यार्थियों ने जाना कानून, सुरक्षा और सेवा का महत्व — समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर का पांचवां दिन रहा ज्ञानवर्धक

पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में आयोजित समाज सेवा एवं अभिरुचि …