Thursday , 1 October 2026

रूडिप ने बच्चों को पढ़ाया जल सरक्षण का पाठ

कुचामन दिनांक 11 फरवरी 26 : कुचामन शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व सीवरेज परियोजना’ के कार्य कर रही राजस्थान ” नगरीय आधारभूत विकास’ परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता’ कार्यक्रम के तहत रूडिप के अधीक्षण अभियंता श्री ” नेमीचंद पंवार’ की निर्देशन में अधिशाषी अभियंता श्री राजकमार मीना मार्गदर्शन में सहायक अभियंता श्री अनिल सैनी के सहयोग से आज शहर के एल.बी.एस. पब्लिक स्कूल कुचामन में जल साक्षरता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम’ के तहत छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई विकास योजना के लाभों के बारे में एवं जल संरक्षण पर बताया गया कि आम जिंदगी में किस प्रकार बच्चे घर में पानी की बर्बादी रोक सकते है।


इस कार्यक्रम में पानी के संरक्षण पर बच्चों की भूमिका पर बोलते हये कैप. के सामाजिक विकास विशेषज देवेन्द्र सिंह ने जल नही तो कल नही. जल साक्षरता के तहत स्कूल में चर्चा की जिसमें बताया ‘गया कि पेयजल का उपयोंग अब भी सोच समझ कर नहीं किया’ तो अगली पीढ़ी प्यासी ही रह जायेगी । क्योंकि दिन-प्रतिदिन भूजल के अत्यधिक दोहन से निरंतर हो रही कमी से निजात पाने के लिये अब रोजमर्रा की जिंदगी में पानी बचाने के उपाय करने होंगे और इसमे बच्चे अपना अहम रोल निभा सकते है, जल संसाधन पानी के वह श्रोत है जो मानव जाति के लिए उपयोगी है। जितना हो सके उतना पानी खर्च करें पानी को व्यर्थ नहीं बहाएं सब्जी धोने के बाद पानी को पेड पौधो में डाले, फर्श को पाइप से धोने की बजाय पौछे से साफ करें सेविंग करते वक्त नल को खूलाना छोडे मग में पानी लेकर सेव करें इस प्रकार की छोटी-छोटी आदतो से बहुत सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता है जो आज की बचत और कल का भविष्य है।


इसी कम में स्थानीय विद्यालय परिवार की प्रधानाचार्या दीपिका चावला ने सभी छात्रों को जल-संरक्षण करने आहवान किया एवं संस्था द्वारा जलसंरक्षण करने का विश्वास दिलाया एवं विद्यार्धथियों न अपने धरों में होने वाली जल बर्बादी को रोकने का विश्वास दिलवाया ताकि जल संरक्षण करक पर्यावरण संरक्षण किया जा सक।
इसी कम में केप की सविता शर्मा ने सीवरेज प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि आपके घर के टॉयलेट रसोर्ड व बाथरूम को सीवरेज लाडन से जोडा जायेगा एवं सीवरेज कार्य से होने वाले लाभों के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि शहर साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनेगा जिससे पर्यावरण सही रहेगा तथा मच्छर मक्खी में कमी आयेगी जल जनित बीमारियो से छुटकारा मिलेगा ।
स्थानीय विद्यालय परिवार ‘ के निदेशक श्री रामदेव खीचड़, भवरा राम जी., अंतिमा सोनी लक्ष्मी क्मावत एवं कविता जांशिड़ ने भी कार्यक्रंम में शिरकत कर बच्चों क। मनोबल बढाया व पानी की बचत के लिये प्रोत्साहित किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों का भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित नगर परिषद के सभापति और सदस्यों के स्वागत का दौर चल रहा है। इसी …