Thursday , 1 October 2026

कुचामन में निकली तिरंगा यात्रा

  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के क्रम में आज कुचामन सिटी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री विजय सिंह चौधरी के नेतृत्व में आज शाम कुचामन सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय डूंगरी के बालाजी से धान मंडी पलटन गेट गोलप्याऊ से होती हुई तिरंगा यात्रा पुराने बस स्टैंड पहुंची। यहां से वहीं पर स्थित कनोई पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने इस यात्रा का विसर्जन हुआ। 

         वहीं पार्क में स्थानीय विधायक एवं राजस्व मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने  प्रेस को  संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य की प्रशंसा की। 

         यात्रा में श्री विजय सिंह चौधरी के अलावा श्री मनोहर सिंह रूपपुरा, श्री गोविंद राम शेषमा , श्री श्रीपाल सिंह रसाल, श्रीमती बरखा रानी जैन, श्री राजकुमार फौजी, देसी गुर्जर, श्री श्याम सुंदर मंत्री,श्री बाबूलाल मारवाड़ा,राजकुमार सोनी आदि उपस्थित  थे।

          यात्रा के आगे आगे डीजे पर बजते देशभक्ति गीत और उसके पीछे-पीछे हाथों में तिरंगा लिए  युवा पूरे जोश के साथ नारे लगाते चल रहे थे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों का भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित नगर परिषद के सभापति और सदस्यों के स्वागत का दौर चल रहा है। इसी …