
कुचामन राजकीय जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही उसे समय सामने आई जब मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में संक्रमण की शिकायत आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पांच मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों की पुतलियां सफेद हो गई थी। उसके बाद अगले दिन फिर दो मरीजों की आंखों की पुतलियां सफेद होने की जानकारी मिली। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मरीजों को जयपुर एस एम एस अस्पताल रैफर कर दिया और साथ ही नेत्र विभाग के ऑपरेशन थिएटर को भी अगले आदेश तक सीज़ कर दिया।

नेत्र विभाग की डाक्टर राजकुमारी एवं डॉक्टर विनोद सागर के अनुसार ऑपरेशन पूरी सावधानी से एवं पूरे प्रोटोकॉल के साथ से किए गए थे। फिलहाल संक्रमण के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मरीजों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहां उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है जो इस संक्रमण के कारणों की जांच कर रही है।

बहरहाल लगातार राजकीय जिला अस्पताल से मिलने वाली शिकायतो को मद्दे नजर रखते आज क्विक न्यूज़ और मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने संयुक्त रूप से अस्पताल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। दोस्तों एक नहीं अनेक अनियमितताएं सामने आई। चिकित्सकों के अधिकतर कक्ष खाली पड़े थे। अधिकतर चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले। देखिये संलग्न फोटोज कोई चार पांच चिकित्सक ही अपने चेंबर में ड्यूटी करते हुए मिले बाकी नदारद थे।
वही पार्किंग का भी बुरा हाल मिला संलग्न वीडियो में प्रवेश द्वार से लेकर मोर्चरी तक लगातार कई कारे खड़ी है। इनमे से कई कारों पर तो धूल की मोटी परत लगी हुई है मतलब काफी लम्बे समय से यह कारे यहां खड़ी है। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल काछवाल ने ज़ब अपने स्तर पर पड़ताल की तो चौकाने वाली बात सामने आई।

इन कारों में से अधिकतर कारे अस्पताल के बाहर स्थित दवा व्यवसायों की है जो की मुफ्त की पार्किंग का आनंद ले रहे हैं। जबकि मरीजो को लेकर आने वाली कारों को पार्किंग के लिए काफ़ी जद्दों जहद का सामना करना पड़ता है। वही दुपहिया वाहनो की पार्किंग के कारण वापिस बाहर निकलना रोगियों की कारों के लिए मुश्किल हो जाता है। बहरहाल और भी कई अनियमितताएं सामने आई है जिनका जिक्र अगले एपिसोड में तथ्यों के साथ उजागर किया जाएगा।
इस कार्यवाही में मुख्यतः क्विक न्यूज़ और मानवाधिकार सुरक्षा संगठन टीम के मुख्य सदस्य श्री मुन्नालाल काछवाल एवं शिवेंद्र (मोनू) खरीट और उनके साथी शामिल थे।
Quick News News as quick as it happens