Friday , 31 July 2026

मानवाधिकार परिवार ने किया स्नेहमिलन और विशाल भंडारा

  मानवाधिकार  परिवार के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजराज सिंह शेखावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मानवाधिकार परिवार संगठन को मजबूत करते हुए निरंतर सेवा कार्यों में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 28.7.2026 को कुचामन सिटी में भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को प्रदेश अध्यक्ष श्री गजराज सिंह शेखावत और श्री चतुर्भुज शर्मा ने संबोधित करते हुए मानवाधिकार परिवार के उद्देश्यों और किए गए समाज सेवा के कार्यक्रम के बारे में बताया।

               श्री गजराज सिंह शेखावत के अनुसार भारतीय मानवाधिकार परिवार का उद्देश्य आम आदमी जो की व्यवस्था से परेशान है। उसे मदद पहुंचा कर राहत दिलाना है। पीड़ित व्यक्ति को हर संभव मदद देने के लिए भारतीय मानवाधिकार परिवार प्रतिज्ञा बंद है। वही चतुर्भुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मात्र एक टेलीफोन से ही हमारी टीम पीड़ित व्यक्ति तक पहुंच जाएगी और उसे राहत दिलाने का काम करेगी।

                 इस अवसर पर अनेक लोगों ने भारतीय मानवाधिकार परिवार की सदस्यता ग्रहण की और समाज सेवा के इस पुण्य यज्ञ में अपनी सहभागिता निभाने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर नारायणपुरा बालाजी मंदिर के प्रमुख महंत श्री राम जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष श्री गजराज सिंह,कुचामन डीडवाना जिला अध्यक्ष श्री सुमेर सिंह राठौड़, विधि सचिव एडवोकेट श्री देवी सिंह बीका, जिला सचिव श्री नेमीचंद कुमावत, जिला सह सचिव श्री चतुर्भुज शर्मा, वरिष्ठ सचिव की घनश्याम शर्मा, सदस्य एडवोकेट तरुण पारीक आदि के साथ सैकड़ो लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

राजकीय जिला अस्पताल में भरी अनियमितताए : सात लोगो की गई आँखे

कुचामन राजकीय जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही उसे समय सामने आई जब मोतियाबिंद के ऑपरेशन …