
मार्बल नगरी मकराना में एक मात्र साढे तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकराना स्थित सेंट एंथलम स्कूल का यह मामला है। मकराना के ही वसुंधरा नगर निवासी रावना राजपूत समाज के एक सज्जन की मात्रा 3 साल की बच्ची सेंट एंथलम स्कूल में पढ़ने जाया करती थी। 27 जुलाई की यह घटना है। दोस्तों यहां पर बच्चों की पहचान को गुप्त रखना क्विक न्यूज़ का कर्तव्य है। गौरतलब हैं की बच्ची के पिता उस दिन किसी व्यक्तिगत कारण से दिल्ली गए हुए थे। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। मां ने बच्ची के पिता को बताया। बच्ची के पिता तुरंत प्रभाव से मकराना लौटे। और स्कूल प्रशासन से बातचीत की स्कूल प्रशासन ने उसे दबाने का भरसक प्रयास किया। अंत में बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। आइये सुनते हैं बच्ची के पिता की पीड़ा।

दोस्तों यहां सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे नर पिशाचों को भयानकतम सजा नहीं दी जानी चाहिए। बहरहाल इस मामले में मकराना शहर में आक्रोश पैदा हो गया है और स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है।

क्विक न्यूज़ में प्रदर्शन स्थल पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट ली पूरे हालात जाने। वहीं जूसरी सरपंच प्रकाश भाकर और युवा नेता मोहम्मद अजीज गहलोत से भी बातचीत की। आइये सुनते हैं इन दोनों से बातचीत के कुछ अंश। वही मकराना विधायक जाकिर हुसैन ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


क्विक न्यूज़ आशा करता है कि इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच करते हुए बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा और अपराधियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि आगे से ऐसे दरिंदो को सबक मिले। बहरहाल पुलिस द्वारा इस मामले में स्कुल प्रिंसिपल के साथ पांच व्यक्तियों को डिटेन कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।
Quick News News as quick as it happens