
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में उत्साह व उमंग का माहौल रहा। महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा सेवा समिति गली के पास शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही शोभायात्रा सेवा समिति गली के पास पहुंची, महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों ने फूलों की बारिश कर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण ‘जय भीम’, ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारों से गूंजायमान हो गया।

डॉ. भीमराव समिति के पदाधिकारी जगदीश राय, हेमराज चावला, वीर दिनेश लाडना, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर बंसीलाल कासोटिया, चेनसुख बुनकर प्रमुख जनों का महावीर इंटरनेशनल के वीर रामावतार गोयल, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर संपत बगड़िया सहित लाइंस क्लब फोर्ट से मुरलीधर गोयल एवं विष्णु मोयल तथा गणमान्य नागरिक सुरेश बंसल, विनायक, अनिल कुमावत वकील, ओम प्रकाश कुमावत, मुकेश जांगिड़, राजू कुमावत सहित शहर के अन्य कई गणमान्य लोग मौजूदगी में दुपट्टा पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर बहुमान कर शुभकामनाएं दी।
Quick News News as quick as it happens