Wednesday , 15 April 2026

नहीं थम रहा फिरोती के लिए धमकियों का सिलसिला

साल भर पहले शुरू हुआ व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकियों का मामला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौरतलब हैं की लगभग साल भर पहले कुचामन के 5 प्रतिष्ठित व्यापारियों को धमकियां मिली थी। न सिर्फ धमकियां मिली थी बल्कि सितंबर की शुरुआत में कुचामन के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय श्री रमेश रुलानिया की गोली मार कर हत्या भी सुबह जिम में कसरत करते वक्त करवा दी गई थी।

              हालांकि हत्या करने वाले शूटरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन धमकियों का सिलसिला फिर भी नहीं थमा। 14 फरवरी को भाजपा नेता श्री विजय सिंह पलाड़ा को एक बार फिर नवीन बॉक्सर और रोहित गोदारा ग्रुप की तरफ से धमकियां का सिलसिला  प्रारंभ हो गया। गत 16 फरवरी को श्री विजय सिंह पलाड़ा के समर्थन में सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया।

               प्रशासन द्वारा इन धमकियों की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने का वादा किया गया। लेकिन फिर भी आज तक धमकियों का सिलसिला समाप्त नहीं हो पाया है। कल ही एक बार फिर विदेशी नंबरों से कॉल किया गया। कॉल नहीं उठाने पर कर वॉइस नोट भेजे गए। जिसमें खुलकर अप शब्दों का प्रयोग किया गया। 

            नवीन बॉक्सर रोहित गोदारा ग्रुप की तरफ से भेजे गए इस वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से साफ-साफ कहा गया कि वे उनके गार्डो को भी गोली मार देंगे। कब तक बचेंगे आइये सुनते हैं ऑडियो।

            बहरहाल धमकी भरी कालो से कुचामन की शांति में अचानक डर का माहौल पैदा हो गया है। शहर के हर चौराहे पर इन धमकियों की चर्चा गर्म है। वही कुचामन के व्यवसायी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को …