Wednesday , 15 April 2026

कुचामन मैं गूंजा जय भीम का नारा : निकली भव्य शोभा यात्रा

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज कुचामन सिटी में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। इससे पूर्व कल स्थानीय कोठारी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन भीम युवा शक्ति कुचामन सिटी के सौजन्य से हुआ। संगठन के अध्यक्ष श्री प्रमोद आर्य के अनुसार रक्तदान शिविर में सभी ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया। कुल 164 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में मुख्यतः स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, श्री रतनलाल ढेनवाल पूर्व उप सभापति नगर परिषद श्री हेमराज चावला, सेवा निवृत्त शिक्षा विद श्री जगदीश राय, श्री सुनील चौधरी, नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल, श्री देवीलाल दादरवाल, श्री राजेश गुर्जर, श्री भवानी सिंह जी, श्री शंकर लाल मोहनपुरिया, अशोक मोहनपुरिया, श्री अमर दत्त गूढेसर,सूरज मंगलोदी,राहुल जैन जिलिया,नानू चारणवास आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

             कार्यक्रम के द्वीतिय चरण में रात्रि 8:30 बजे से स्थानीय पुराने बस स्टैंड पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें पहले वक्ताओं द्वारा इस दिन के महत्व प्रकार पर प्रकाश डाला गया। बुद्ध वंदना की गई। बाबा साहब की जीवन के बारे में बताया गया। उसके बाद  स्थानीय कलाकार हरिश द्वारका एंड पार्टी द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित मधुर गीत सुनाए गए। देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया। 

             तीसरे चरण में आज प्रातः 8:00 बजे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन सभी भीमवादी संगठनों द्वारा किया गया। ठाकुरबाड़ी आथूना दरवाजा से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा अंबेडकर सर्किल, लुहारियाबास, स्टेशन रोड, सत्संग भवन की गली, न्यू महेश्वरी भवन, संत रविदास भवन(तिलक पब्लिक स्कुल ),खारिया रोड, सीकर रोड चौराहा,सीकर रोड होते हुए पुनः पुराने बस स्टैंड स्थित कनोई पार्क पहुंची।

              यहां पर सभी ने कानोइ पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में यहीं से कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा, शरबत, ठंडा पानी आदि के द्वारा किया गया। वहीं गंगा माता के मंदिर के सामने शोभायात्रा को अल्पाहार भी रेगर समाज द्वारा करवाया गया। शोभायात्रा के में मुख्यतः श्री जगदीश राय,हेमराज चावला,नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुतेंद्र सारस्वत,श्री राधे श्याम कांसोटिया,श्री लालचंद काँसोटिया,श्री बंसी काँसोटिया, श्री शंकर मोहनपुरिया,श्री प्रमोद आर्य, श्री पंच परसा राम बुगालिया,कमलकांत डोडवाडिया आदि मौजूद थे। 

          अंत में समापन स्थल पर यानी कनोई पार्क के प्रवेश द्वार पर राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी और श्री सुरेश सिखवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प  वृष्टि से स्वागत किया गया I

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को …