
कुचामन सिटी : नगर परिषद चुनाव 2026 आज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन तक लगभग 350 से 400 तक फॉर्म भरे गए। दोपहर 3:30 बजे तक कुचामन सिटी के बाजार में पूरी चुनावी चहल पहल दिखाई थी। काफी प्रत्याशी डीजे की धुन के साथ अपने समर्थको सहित उपखंड अधिकारी कार्यालय में पहुंचे और अपना आवेदन प्रस्तुत किया। दोनों प्रमुख पार्टियों ने सभी 45 वार्डों में अपने प्रत्याशी अंतिम समय में घोषित किये। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच प्रत्याशी अभी समाचार लिखें जाने तक घोषित नहीं किए हैं।

गौरतलब है की टिकट वितरण को लेकर आज प्रातः भारतीय जनता पार्टी नेताओं को स्थानीय स्काई वर्ड रिसोर्ट में भारी विरोध झेलना पड़ा था। ऐसा मुख्य दावेदारों को टिकट नहीं मिलने के कारण हुआ। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़ हाय हाय के नारे भी लगाए। वहीं राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने भी खासे नाराज दिखाई दिए। देखिए संलग्न वीडियो।


इस घटनाक्रम को कुचामन की जनता अंतिम परिणाम से जोड़कर देख रही है। वहीं डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा ने डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी को भेजा। लेकिन मामला अंत तक शांत नहीं हुआ। भाजपा कार्यकर्ता वहां से नाराज होकर निकल गए। बहरहाल लगभग 4:30 बजे कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट यानी अपने पत्ते सभी 45 वार्डो पर खोल दिए। प्रत्येक वार्ड की स्थिति से आपको क्विक न्यूज़ लगातार अवगत करवाता रहेगा।




लेकिन यहां यह भी उल्लेखनीय है कि निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशियों की उपस्थिति के साथ ही हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी ने भी सात वार्डो में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जो की परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुके राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (RJP)के जिला अध्यक्ष युवा नेता गजेंद्र सिंह कुकनवाली भी अपने दलबल के साथ काफी निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। श्री गजेंद्र सिंह यूजीसी कानून के विरोध में मैदान में अपना पक्ष रखेंगे आइये सुनते हैं गजेंद्र सिंह कुकन वाली के विचार जो उन्होंने क्विक न्यूज़ को दिए।

बहरहाल क्विक न्यूज़ आप तक 9 तारीख़ तक सम्पूर्ण वार्डो की स्थिति पूरे विश्लेषण सहित पूरी खबर पहुंचता रहेगा ।
Quick News News as quick as it happens