Monday , 31 August 2026

आज आयोजित होगा गुजराती ब्राम्हण समाज जयपुर का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक भोज

समाचार अखिल भारतीय गुजराती ब्राह्मण समाज जयपुर से है। दोस्तों गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर की ओर से रविवार 30 अगस्त 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रतन डगार मार्ग, जवाहर नगर जयपुर में दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जानेमाने शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर योगेश चंद्र भट्ट होंगे।

             कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजको ने बताया कि समारोह में अखिल भारतीय महासभा के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी, गुजराती नागर समाज सहित गुजराती ब्राह्मण समाज के सभी घटकों के गणमान्य समाज जनों को आमंत्रित किया गया है।

             इससे समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिलेगी। समाज के पदाधिकारी गणो ने सभी समाज बंधुओ से सपरिवारों समारोह में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। समारोह के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम के आमंत्रक अध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट एवं सचिव श्री भारत भूषण दवे ने समाज के सभी सदस्यों से आधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

नगर निकाय चुनाव 2026 : नावा नगर पालिका एक आंकलन

जैसे-जैसे निकाय चुनाव सिर पर आ रहे हैं सभी उम्मीदवार आपकी तरफ से ताल ठोक …