Sunday , 16 August 2026

भारत माता की जय के जय घोष के साथ धूमधाम से मनाया गया 80 वा स्वाधीनता दिवस

सबसे पहले क्विक न्यूज़ के दर्शकों एवं पाठको को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया देश का मुख्य समारोह मे लाल किले से की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा के देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के भाषण में 2047 तक हमारे देश को विकसित देशों की श्रेणी में रखने का दृष्टिकोण सामने रखा गया। 13वीं बार लगातार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बोलते हुए प्रधानमंत्री ने अपने 76 मिनट लंबे भाषण में पंच धारा से लेकर सिविल डिफेंस तक कई बड़े ऐलान किये गए। युवा वर्ग के लिए ऑनलाइन कोचिंग की योजना के बारे में भी प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उल्लेख किया। 

              बहरहाल इसी क्रम में देश के प्रत्येक शहर में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हमारे शहर कुचामन सिटी में भी मुख्य कार्यक्रम स्थल कुचामन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया मुख्य स्टेडियम में समारोह मनाने से पहले सभी सरकारी कार्यालयों में और स्कूलों में भी ध्वजा रोहण किया गया तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में श्री जे डी जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ आइये देखते हैं जेडी जैन स्कूल की कुछ झलकियां।

श्री जेडी जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल में 80 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

श्री जेडी जैन इग्लिश मिडियम सेकेंडरी स्कूल पलटन गेट में 80 वां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजकुमार बडजात्या, मुख्य अतिथि भारत के प्रसिद्ध गायकार अजीत दीप्ति पांडया, विशिष्ट अतिथी सी. ए. संजय पाटोदी व संस्था के उपाध्यक्ष लालचंद पहाड़िया, सचिव संतोष कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष पहाड़िया, विपिन जैन, दीपक जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण तथा प्रधानाध्यापिका शशि सोनी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का प्रण लिया।

              इसके पश्चात शहर का मुख्य कार्यक्रम शहर के स्टेडियम में आयोजित हुआ ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी श्री सुरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। मंच पर उपखंड अधिकारी श्री सुरेंद्र चौधरी, नगर परिषद आयुक्त श्री शीकेश कांकरिया, एडिशनल एसपी श्री विमल नेहरा,पूर्व नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल, विकास समिति अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश काबरा सहित प्रमुख अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मंचस्थ थे।ध्वजारोहन के बाद मार्चपास्ट किया गया और मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई।

           इसके बाद शहर की प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक व्यायाम और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आइये देखते हैं कार्यक्रम की कुछ झलकियां। इसी कार्यक्रम में संपर्क सेवा संस्थान के मूक बधिर बच्चों द्वारा एक बहुत ही बेहतरीन सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद के सौजन्य से सभी को मिठाई वितरीत की गई।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

विराग महिला मंडल द्वारा सावन की गोट का उल्लासपूर्ण आयोजन

विराग महिला मंडल के तत्वावधान में सावन की गोट का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया …