Tuesday , 2 June 2026

एक बार फिर मेगा हाईवे बना मौत का सम्वाहक

  एक बार फिर आज कुचामन को दर्दनाक हादसे का सामना उस समय करना पड़ा जब कुचामन में मेगा हाईवे बाईपास पर कुचामन के दो युवक जो की मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों युवको की मौत घटनास्थल पर भी हो गई। 

             बाईपास पर स्थित दल्ला बालाजी मंदिर चौराहे पर यह दुर्घटना हुई। हादसा होते ही घटना स्थल के आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों की सहायता में जुट गए। दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

             पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान कृषि मंडी निवासी मनीष कौशिक उम्र 45 वर्ष पुत्र श्री सुरेश कौशिक तथा कपड़ा मार्केट निवासी रामावतार शर्मा उम्र 40 पुत्र श्री सत्यनारायण शर्मा के रूप में हुई। दोनों ही युवक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य करते थे। 

            जैसे ही सोशल मीडिया द्वारा यह सूचना शहर में फैली शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मृतकों के परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है। वहीं मेगा हाईवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से शहर के लोगों ने चिंता और रोष व्यक्त किया है। और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

थानाधिकारी श्री सतपाल सिंह सिहाग के समर्थन में फेला जन आक्रोश

शहर के हजारो लोग उतरे सडको पर दिया मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन   काला …