
दोस्तों विगत 4 तारीख की घटना है कुचामन के निकटवर्ती ग्राम पांचवा की। सुबह 4:15 बजे पांचवा के कुकनवाली की तरफ जाने वाली सड़क पर एक युवक हीरालाल रेगर का शव क्षत विक्षत हालत में मिलता है। 4 तारीख़ सुबह 5:00 बजे के लगभग घर वालों को इस संबंध मे जानकारी दी जाती है। पिता पहुंचते हैं और अपने लाडले का शव देखकर बेहोश हो जाते हैं। वही लगभग 8:30 बजे शव परिवार वालों को सुपुर्द किया जाता है।

कल सुबह क्विक न्यूज़ से मृतक के परिजन संपर्क करते हैं और अपनी व्यथा सुनाते हैं। दोस्तों क्विक न्यूज़ ने और कुछ कमाया या ना कमाया लेकिन आम जनता में यह विश्वास अवश्य जमाया है कि क्विक न्यूज़ हमेशा कमजोर का साथ देता है,सच्चाई का साथ देता है, और उनकी आवाज मज़बूती से उठाता है। बहरहाल युवक के पिता मदनलाल रेगर के अनुसार 3 तारीख की रात्रि को 9:15 बजे किसी ने फोन पर करके उनके पुत्र को बुलाया।

हीरालाल अपना फोन चार्ज पर लगाकर वहीं छोड़ गया। रात में 11:30 बजे हीरालाल ने किसी अन्य के फोन से अपनी माता से बात की और कहा कि वह रात में नहीं आएगा। वह खाना-वाना खा ले सुबह उनके पास समाचार आए उनके प्रति पुत्र की मृत्यु के। आइये सुनते हैं श्री मदनलाल और हीरालाल की बहन की बात उन्हीं की आवाज में संलग्न वीडियो में।

दोस्तों परिजनों के अनुसार उनका पुत्र सड़क के बीच में मिला था परिजनों को हत्या के शक़ का आधार यह है की रात्रि में किसी अन्य के द्वारा युवक को बुलाया जाना, सड़क पर किसी भी तरह की दुर्घटना के निशान नहीं मिलना, साथ ही युवक की चप्पलों को सलीके से एक तरफ रखा मिलना। बहरहाल क्विक न्यूज़ श्री मदनलाल रेगर को लेकर पुलिस उप अधीक्षक श्री मुकेश चौधरी के पास गया। प्रशासनिक व्यस्तता के कारण के कारण उनसे बात नहीं हो पाई।

इस पर हम चितावा थानाधिकारी श्री तेजाराम के पास पहुँचे और उन्हें परिजनों की व्यथा से अवगत करवाया। थानाधिकारी श्री तेजा राम चौधरी ने परिजनों को संपूर्ण जांच पारदर्शिता से करते हुए अपराधी को पकड़ने के प्रति आश्वास्त किया। थाना अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के माध्यम से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। यद्यपि परिजन संतुष्ट नहीं हुए। लेकिन फिर भी आगे की जांच पर निर्भर करता है कि क्या सामने आता है।
Quick News News as quick as it happens