आज फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला कुचामन सिटी में सामने आया। ज़ब कुचामन सिटी जिला चिकित्सालय के पीछे एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला। कुचामन सिटी जिला चिकित्सालय के पीछे वाली गली में आज सुबह एक मृत भ्रूण मिला जब वहाँ से गुजरने वाले लोगों की नजर भ्रूण कर पड़ी तब उसे कुत्ते नोच रहे थे।
अभी दो दिन पहले ही कुचामन सिटी के मानव सोनोग्राफी पर भ्रूण जांच के सबूत मिले थे।उस कैसे में वहां के चिकित्सक को और दलाल को भी पुलिस में पकड़ा था। इससे पहले भी नकली दावों की बिक्री का मामला सामने आया था। पर आज मृत भ्रूण का मिलना कुचामन सिटी चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की कहानी स्वयं कह रहा है।

प्रत्येक दर्शियों के अनुसार भ्रूण नवजात शिशु का है। अब यह संदेह होना लाजमी है कि यह काम अवैध तरीके से किया गया है। क्विक न्यूज़ में जब इससे संबंधित बातचीत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चाही तो उन्होंने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर इसकी जाँच संबंधित जिम्मेदारी को डाल दिया। देखिए वीडियो।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस संबंध मे क्विक न्यूज़ की बात नहीं हो पाई है। दोस्तों कुचामन मे मुख्य चिकित्सालय के अलावा भी कई स्त्री रोग निजी चिकित्सालय संचालित है। तो क्या यह गंभीर जाँच का विषय नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है इस स्थान पर मृत भ्रूण मिलने की घटनाएं कई बार हो चुकी है।

बहरहाल मृत भ्रूण कों चिकित्सालय की मोर्चेरी में रखवा दिया गया है और पुलिस जाँच जारी है। बहरहाल क्विक न्यूज़ प्रशासन से आशा करता है कि इस विषय पर गंभीर जांच की जाए ताकि इस तरह की अनैतिक और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।