Wednesday , 11 February 2026

बुद्धा राम जाट की मौत का मामला ,जाट समाज धरने पर

तारीख 16 मार्च 2025 कुचामन के निकटवर्ती ग्राम टोरड़ा निवासी बुद्धाराम जाट अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मोहन राम नामक व्यक्ति ने बुद्धाराम पर हमला किया। मोहन राम के हाथ में एक हथियार जिसे क्लिप कहा जाता है वह था।

          बुद्धाराम के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना होती है।और गंभीर चोटे आती है। 17 मार्च को कुचामन थाने में प्रकरण संख्या 118/ 25 भी दर्ज होता है।लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। आखिर 18 अप्रैल 2025 को जिंदगी और मौत के संघर्ष में मृत्यु जीत जाती है और बुद्धाराम की मौत हो जाती है। 

          आज शनिवार से जाट समाज के लोगों द्वारा कुचामन पुलिस थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन शुरू किया गया। यहां यह स्पष्ट हो जाता है कि पुलिस ने यदि समय पर सख्त कार्रवाई की होती तो शायद बुद्धाराम बच सकते थे।

           पीड़ित परिवार से जुड़े भूरा राम शेषमा ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।और पीड़ित परिवार के जीवन यापन व सुरक्षा सुनिश्चित करी जाए।

           वहीं थाना अधिकारी सतपाल सिंह चौधरी के अनुसार मामला पहले ही दर्ज की कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया गया है।

            रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल कुचामन पुलिस थाने के बाहर समाज के लोगों का धरना जारी है और न्याय ना मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही जा रही है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …