Saturday , 10 October 2026

टायर फटने से कार हुई दुर्घटना ग्रस्त

               टायर फटने के कारण गई एक और जान, देर रात लगभग 1:00 बजे कुचामन मेगा हाईवे पर हरियाणा से तेज गति से आ रही कार अचानक मोड पर असंतुलित होकर पलटी खा गई तीन पलटी खाने के बाद कार में आग लग गई और कार में सवार तीन लोग झुलस गए।

              सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और बाकी दो का उपचार किया गया। सूत्रों के अनुसार हरियाणा निवासी राम फल सिंह, प्रदीप और वीरेंद्र कार में सवार होकर हरियाणा से पाली जा रहे थे।कुचामन के पास भैरू तालाब के निकट मोड़ पर टायर फटने के कारण कार असंतुलित हो गई और पलट गई और किनारे के पास जाकर गिर गई।

            कार में आग लग गई और कार सवार तीनों लोग आग से झुलस गए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस में पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया और बाकी दो जनों का उपचार किया गया।

            रामपाल सिंह को मृत घोषित किया गया तथा घायल प्रदीप और वीरेंद्र का उपचार किया गया। घायल प्रदीप के अनुसार मोड़ पर टायर फटने के कारण गाड़ी पटल गई। यद्यपि कार की स्पीड 90 के आस पास थी।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

अरसे से खुलेआम होता अतिक्रमण और खुले में बिकती मिठाइया : प्रशासन मौन

दोस्तों त्यौहारो का सीजन सामने है। आने वाले समय मे नवरात्र, दशहरा एवं दिवाली जैसे …