कुचामन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय तरंग प्रतियोगिता के समापन समारोह के दिन स्व. नटवर लाल बक्ता स्मृति अखिल राजस्थान संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य संयोजक महेन्द्र कुमार मिश्रा के अनुसार आज एकल गायन, तथा समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र सिंह शेखावत अपर सेशन जिला न्यायाधीश एवं कार्यक्रम अध्यक्षता नेमीचन्द खारिया अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस कुचामन सिटी का कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, सचिव बनवारी लाल मोर, कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए युवाओं को अपराध से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहते हुए सोशल मीडिया का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. आर.सी. भाटी ने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता के में 25 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान भाग्यलक्ष्मी, सोना देवी सेठिया महाविद्यालय, सुजानगढ, द्वितीय स्थान प्रियांशी कुचामन महाविद्यालय तथा आशा, बी.आर.काबरा बी.एड. कॉलेज ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक सुबोध शर्मा तथा सुमित्रा रही। सह संयोजक मनीषा प्रजापत ने बताया कि समूह नृत्य प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय, लाडनू द्वितीय स्थान बी.आर. काबरा बी.एड. कॉलेज कुचामन सिटी ने प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक सुबोध शर्मा, सुमित्रा, पी.के.आचार्य रहे।
विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त विद्यार्थी सुप्रिया शर्मा, एम.ए. भूगोल, कोमल गौड़ एम.एससी. कम्प्यूटर विज्ञान को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. पूरण सिंह गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में परीक्षा 2024 में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अविनाश कच्छावा बी.सी.ए. तृतीय वर्ष, जयश्री अग्रवाल एम.एससी. कम्प्यूटर विज्ञान, मेघना खत्री एम.एससी. कम्प्यूटर विज्ञान, अजरा कुरेशी, बी.एससी तृतीय वर्ष, कोमल रांदड़ बी.बी.ए. सेमेस्टर छः, प्राची अग्रवाल बी.कॉम. तृतीय वर्ष, शेखर, बी.ए. तृतीय वर्ष, दीपा देवी झंवरिया, एम.ए. भूगोल को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले N.C.C. कैडेट अर्जुन सैन, निकिता जांगिड़, N.S.S. के स्वयंसेवक ज्ञानाराम रणवा व C.A. Fundation, महाविद्यालय के संकाय स्तर पर उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थी एवं अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।