Friday , 23 October 2026

पूरी श्रद्धा के साथ मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वाधान में आज स्थानीय कनोई पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत में इन दोनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो कोआज भी हमारे जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री किशोर सिंह चावंडिया ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को महान युग दृष्टा बताया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान विभूति बताया। अपने उद्बोधन में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को युग दृष्टा बताया तथा समस्त कांग्रेस जनों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद फजलु रहमान कुरेशी एवं युवा पार्षद गजेंद्र कांसोटिया एवं पार्षद शंकर मोहनपुरिया ने भी दोनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा हम समस्त कांग्रेस जन भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।


अपने उद्बोधन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सारिका सिंह ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व की महान विभूति थी उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही हम सभी का कर्तव्य है तथा उनका बताया हुआ एक भी संकल्प यदि हम अपने जीवन में अपनाते हैं तो भी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी देश की आजादी के लिए उन्होंने सत्य व अहिंसा का नारा दिया था तथा भारत छोड़ो, नमक आंदोलन ,असहयोग आंदोलनों से देश की आजादी का बिगुल बजाया था। शास्त्री जी के लिए उन्होंने अपने उद्बोधन में सादगी की प्रतिमूर्ति बताया तथा उनका दिया हुआ नारा जय जवान जय किसान आज भी भारत वर्ष में गुंजायमान है।


कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा महात्मा गांधी अमर रहे, बापू तेरा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान, जय जवान, जय किसान के नारों से उद्यान को गूंजायमान कर दिया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कई ज्वलंत सवाल छोड़ गया कल हुआ अग्नि कांड : भाग 2

 तो आइये दोस्तों देखते हैं अग्निकांड से संबंधित दूसरा भाग पहला भाग अभी हमने थोड़ी …