Sunday , 2 August 2026

मकराना : साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने पकड़ा तूल ,धरना प्रदर्शन जारी

मकराना में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गौरतलब है की क्विक न्यूज़ ने 29 जुलाई को भी इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट हमारे दर्शकों के सामने पेश की थी। 29 जुलाई को 24 घंटे मे मामले के खुलासे के आश्वासन के पश्चात वहां से धरना हटा दिया गया था। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए गए जाने पर आज फिर धरना प्रदर्शन श्री मंजीत सिंह साँवराद, मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन, और श्री अजीत गहलोत के नेतृत्व में चालू किया गया। 

              जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं सैकड़ो पुरुष और महिलाऐ  घरनास्थल पर तेज बरसात के बावजूद डटे हुए हैं। मुख्य वक्ताओं में इतनी मनजीत सिंह साँवराद ने कहा कि चाहे जो हो जाए मकराना की इस बच्ची को न्याय दिलाने के बाद की यह धरना प्रदर्शन उठाया जाएगा। इसी तरह विधायक श्री जाकिर हुसैन ने भी अपने उद्बोधन में कहा जब तक यह धरना चलेगा वे स्वयम धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे।

               वही युवा नेता श्री अजीज गहलोत ने कहा कि प्रशासन ने हमें 24 घंटे का टाइम दिया था लेकिन अफसोस है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी तरह का रिजल्ट सामने नहीं आया है। उल्टे प्रशासन द्वारा गलत बातें फैलाई जा रही है। मसलन यह मामला ही गलत है इसे किसी अन्य कारण से फैलाया गया है। अजीज गहलोत का यह भी कहना था कि कौन अभिभावक ऐसा होगा जो साढ़े तीन साल की बच्ची को समाज में बदनाम करना चाहेगा। घटना हुई है तभी यह मामला उठा है।

                क्विक न्यूज़ की पड़ताल के अनुसार लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। धरना स्थल पर महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। देखिए संलग्न वीडियो में छोटे बच्चे किस तरह अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वहीं महिलाएं भी  अच्छी खासी आक्रोश में दिखाई दी।  महिलाओं ने सरेआम सरकार और प्रशासन को घेरते हुए कहा, यह कैसी सरकार है जो महिलाओं को प्रताड़ित करने में करना में ही अपना धर्म समझती है। 

              एक महिला का कहना है कि यदि 18 साल से कम की बच्ची का विवाह करते हैं तो प्रशासन तुरंत वहां पहुंच जाता है और विवाह रुकवा देता है। लेकिन ज़ब यहां एक साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला है तो  प्रशासन निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहा है। क्विक न्यूज़ में जब प्रशासन से इस मामले में जानना चाहा तो  प्रशासन के अनुसार पुलिस पूरी गंभीरता के साथ इस मामले में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

राजकीय जिला अस्पताल में भरी अनियमितताए : सात लोगो की गई आँखे

कुचामन राजकीय जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही उसे समय सामने आई जब मोतियाबिंद के ऑपरेशन …