
दोस्तों एक लंबे अरसे से क्विक न्यूज कुचामन में स्थित प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट अस्पताल, व्यावसायिक भवन, होटल आदि की अग्नि सुरक्षा के लिए काम करता आया है। काफी बार हमारे मंच पर इस विषय से संबंधित कार्यक्रम भी किये जा चुके है। और अंततः क्विक न्यूज़ को इसमें सफलता मिली। कुचामन नगर परिषद आयुक्त श्री शीकेश कांकरिया ने एक आदेश निकालकर टीम गठित की। टीम ने प्रत्येक संस्थान में जाकर जांच की और पहले दौर मे लगभग 97 संस्थानों को अग्नि शमन के लिए पर्याप्त इंतज़ामात करने के लिए 15 दिन का समय दिया और अग्नि सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के लिए पाबंद किया। क्विक न्यूज़ ने आयुक्त श्री शीकेश कंकरिया से मुलाकात की। आइये देखते हैं आयुक्त महोदय से मुलाकात के कुछ अंश ।
Quick News News as quick as it happens