
एक दुःखद समाचार नांवा कुचामन क्षेत्र के लिए। असम के जोरहाट एयरपोर्ट स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेवा का एक ए एन 32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेवा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दुर्घटना में मारे गए जवानों की जानकारी दी है। वायु सेवा के सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में पांच वायुसेना कार्मिकों की मृत्यु हुई है। इनमें स्क्वाड लीडर प्रशांत सिंह। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्नि वीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्नि वीर वायु दानिश आलम शामिल है।

वायु सेवा के प्रवक्ता विंग कमांडर जयदीप ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को ए एन 32 के दुर्घटना ग्रस्त होने की पुष्टि की थी। इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी बैठाई जा रही है। गौरतलब है की इनमें से एक अग्नि वीर वायु खेमाराम कुमावत पुत्र रामदेव कुमावत कुचामन के निकटवर्ती ग्राम पांचोता का निवासी है।

जैसे ही खबर क्षेत्र में पहुंची पाचौता सहित पूरे नावा कुचामन क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। खेमाराम के परिजन लगातार वायु सेवा के संपर्क में है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले खेमाराम के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई और एक बहन है। खेमाराम के विवाह की चर्चा भी चल रही थी। और शीघ्र ही खेमाराम अपने अग्नि वीर का कार्यकाल समाप्त करके घर आने वाला था। अपने लाडले की सहादत का समाचार सुन कर खेमाराम के पिता रामदेव कुमावत की हालत खराब है l

क्विक न्यूज़ के हितचिंतक श्री विजय बिजारणिया की सुचना के अनुसार फिलहाल पूरे पांचोता ग्राम में शौक की लहर फैली हुई है। और सभी इसी चर्चा में लगे हुए हैं कल तक शव आने के बाद दाह संस्कार की प्रक्रिया पांचोता ग्राम में ही की जाएगी।
Quick News News as quick as it happens