Thursday , 14 May 2026

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : हुआ प्रतिभाओ का सम्मान

 कुचामन सिटी भारत का 77 वा गणतंत्र दिवस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में कुचामन सिटी का गणतंत्र दिवस भी स्थानीय स्टेडियम में बहुत जोश के साथ मनाया गया। इससे पहले की शहर का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम में मनाया जाता। सभी राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया गया। ठीक 9:00 बजे सभी स्थानीय स्टेडियम में एकत्रित हो गए और फिर शुरू हुआ गणतंत्र दिवस का भव्य कार्यक्रम। 

             सबसे पहले हमेशा की तरह ध्वजारोहण नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल और उपखंड अधिकारी श्री विश्वामित्र मीणा द्वारा। और बजे उठी भारतवासियों के लिए सबसे मधुर धुन राष्ट्रगान और शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम। परेड की सलामी ली सभी प्रमुख अधिकारियों ने। लेकिन परेड के आगे चलने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेग पाइप बैंड पर मधुर धुन बजा कर सभी उपस्थित समुदाय का मन मोह लिया।    

            सभी स्कूलों ने अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया फिर शुरू हुआ सम्मान का दौर आगे बढ़ने से पहले कुछ विशेष बताता चलू कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में नैत्र चिकित्सा को समर्पित युवा चिकित्सक डॉ अनिल कुमावत का सम्मान संभागीय स्तर पर संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संभाग अजमेर डॉक्टर संपत सिंह जोधा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान किया गया। क्विक न्यूज़ अनिल कुमावत के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

              वहीं दूसरी ओर जिला स्तर पर कुचामन के दो युवा पत्रकार विमल पारीक और सोनू पारीक का डीडवाना में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कमाल की बात यह है कि उपरोक्त तीनों लोग युवा है,जोश से लबरेज हैं और अपने व्यवसाय के प्रति अत्यधिक गंभीर हैं। उपखंड स्तर पर भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को एक सम्मानित किया गया। सभी के चित्र आपकी स्क्रीन पर मौजूद हैं। 

                 उपखंड अधिकारी श्री विश्वामित्र मीणा नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल डीवाईएसपी श्री मुकेश चौधरी तहसीलदार श्री मुकेश इनानिया आदि मंच पर विद्यमान थे। अंत में सभी को मिठाई बाँट कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी साथ ही उपखंड अधिकारी श्री विश्वामित्र मीणा ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए कहा की इस लोकतंत्र को बचाना हमारा प्रमुख कर्तव्य है।

<

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

RTE में प्रवेश के बावजूद दुसरे बहाने से पैसा लूटते स्कुल

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से निजी स्कूल बनाम सरकारी स्कूल के लगातार …