Saturday , 17 January 2026

30 वा निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 87 लाभान्वित

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में श्रीमती गुणमाला देवी कमलकुमार कैलाश चन्द पाण्ड्या के सौजन्य से 30 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास 4/5/25 रविवार को 10 बजे से 2/30 तक को आयोजित किया गया।
शिविर संयोजक वीर रतन लाल मेघवाल, वीर संजय अग्रवाल, वीर कमल गौड़, वीर निर्मल पाडंया डाक्टर जितेश जैन गर्वर्निंग मेम्बर वीर सुभाष पहाडिया ने शिविर शुभारंभ किया।

वीर  नरेश कुमार  झाझंरी ने बताया कि  शिविर 32  लौगो   एक्सरे व 31  रक्त  सम्बंधित जांचें  नि:शुल्क   की गई 

कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर सदीपं पाडंया के अनुसार शिविर मे सीकर, लाडनु जावला, डेगान,मीठडी, जिलीया, पलाडा, परबतसर मारोठ, मोलासर व कुचामन के 87 लोगो ने शिविर से लाभान्वित हुए व परामर्श लिया।

वीर अध्यक्ष रामावतार के अनुसार शिविर मे तेजकुमार बडजात्या, , आदिश जैन, गोरव, महेश लढा , बोदु कुमावत, सुरजीत वैष्णव ने शिविर में सराहनीय सहयोग किया।
वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोग कर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई : जिला कलेक्टर कार्यालय में की शिकायत

  क्विक न्यूज़ आज कुचामन शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रमुख मुद्दों को लेकर डीडवाना …