Friday , 10 July 2026

NSUI अध्यक्ष श्री विनोद जाखड का कुचामन में हजारो युवाओ की भीड़ ने किया भव्य स्वागत

पहले कोटा में राहुल गांधी को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में मिला अपार जन समर्थन और अब जगह-जगह “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम मे NSUI को मिलता अपार जन समर्थन, बीजेपी की नींदे उड़ाने के लिए काफी है। दोस्तों कल शाम एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के अंतर्गत कुचामन आए करीब दो सो कारों का लंबा काफिला उनके साथ चल रहा था। कुचामन में जगह-जगह श्री जाखड़ का भव्य स्वागत हुआ। जवाहर स्कूल के सामने पूर्व उप मुख्य सचेतक श्री महेंद्र चौधरी ने अपने सैकड़ो समर्थ को के साथ श्री जाखड़ का स्वागत किया। देखिये एक छोटा सा वीडियो अपनी पूरी स्क्रीन पर किस तरह अपार जनसंख्या के लिए उम्र पड़ा है।

              स्थानीय वृंदावन गार्डन में उनका उदबोधन रखा गया। पूर्व उपमुख्य सचेतक श्री महेंद्र चौधरी, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन गेसावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका चौधरी मंचस्थ थे। श्री जाखड़ का भव्य स्वागत साफा माला आदि पहनकर किया गया। महेंद्र चौधरी ने अपने उदबोधन में बीजेपी को विद्यार्थियों के प्रति गलत नीतियों को लेकर आडे हाथों लिया। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री किसी भी प्रकार की जवाब देही से बचते हैं। जब भी भारत में संकट की स्थिति होती है प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर निकाल लेते हैं। आइये सुनते हैं महेंद्र चौधरी के उदबोधन को। 

              श्री विनोद जाखड़ ने नीट पेपर लीक पर बोलते हुए कहा कि अब भारत का छात्र जाग उठा है और यह सरकार के लिए खतरे की घंटी है। नीट पेपर लीक हुआ और कई छात्रों ने जीवन समाप्त कर लिया। लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रसाद का इस्तीफा ही हमारी प्रमुख मांग है। 

              क्विक न्यूज से व्यक्तिगत मुलाकात में NSUI के जिला अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने युवा सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए कहा :-कुचामन सिटी। NSUI के तत्वावधान में आयोजित “छात्रों की गूँज” छात्र युवा सम्मेलन का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लेकर शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी एकजुटता दिखाई I NSUI डीडवाना-कुचामन के जिलाध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सम्मेलन की सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं, युवा साथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रामनिवास गोयल ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्र शक्ति की आवाज़ और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प है। सम्मेलन में मिली अभूतपूर्व भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि युवा शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और छात्र हितों के मुद्दों पर गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि NSUI भविष्य में भी छात्रों की हर समस्या और अधिकार की लड़ाई को पूरी मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से संगठन के साथ जुड़े रहने और शिक्षा तथा युवाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।

              अंत में विशाल युवा समूह के साथ वृंदावन गार्डन से मशाल जुलूस के रूप में पैदल ही स्थानीय पुराने बस स्टैंड की ओर सभी रवाना हो गया। देखिए मशाल जुलूस की कुछ झलकियां। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में एनएसयूआई अध्यक्ष परमानंद सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष श्री सुतेंद्र सारस्वत, श्री हेमराज चावला, श्री भंवर अली खान, श्री उदय सिंह खारिया, वयोवृद्ध नेता श्री शेर खान, मृदुला कोठारी,पूजा सोनी,चंद्रकला नोगिया,मीनाक्षी फुलवारी,किरण कांसोटिया आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …