Friday , 12 June 2026

सामूहिक हनुमान चालीसा के तीन वर्ष पूर्ण : होगा भव्य कार्यक्रम

बालाजी विहार कॉलोनी कुचामन सिटी में जनवरी 2023 से आपसी सोहार्द, भाईचारा, सहकार तथा स्वच्छता की भावना को बढ़ावा देने हेतु प्रारंभ किया गया प्रत्येक शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा के पांच पाठ अनवरत जारी हैं।इस आयोजन के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दिनांक 3 जनवरी 2026 शनिवार पूर्णिमा के दिन सांय 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भव्य हनुमान चालीसा पाठ व संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।जिसमें भारतीय संगीत सदन कुचामन सिटी से जुड़े संगीतज्ञो द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।


कार्यक्रम में हिरानी गौशाला के संत सुदर्शन जी महाराज, बरवाला पीठ के संत बालक दास जी महाराज, बिलासी दास जी बगीची के संत भगवानदास जी महाराज, रघुनाथ जी मंदिर के मंहत रामनारायण आचार्य जी तथा नली के बालाजी के पुजारी सत्यनारायण जी स्वामी का सानिध्य प्राप्त होगा।


कार्यक्रम संगीतज्ञ विनोद जी आचार्य के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में आयोजित किया जाएगा।
दिनांक 3 जनवरी 2026 को प्रात: 6:30 बजे बालाजी विहार कॉलोनी में स्वच्छता की जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

दिल्ली आग्नि कांड : क्या हमारा शहर सुरक्षित है :पड़ताल क्विक न्यूज़ की

 तारीख 3 जून दिल्ली मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन होटल एंड रेस्टोरेंट में आग लगी। …