Saturday , 15 March 2025

सफाई श्रमिक संघ को कांग्रेस का समर्थन,निशुल्क हड्डी रोग जाँच शिविर का आयोजन

          दोस्तों पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी आज कुचामन में आए, और सफाई श्रमिक संघ कुचामन के द्वारा दिए जाएं रहे धरने में हिस्सा लिया। दरअसल दोस्तों सफाई श्रमिक संघ पिछले चार दिनों से राजस्थान में हड़ताल पर है अपनी सात प्रमुख मांगों को लेकर संघ ने धरना दे रखा है। इसी क्रम में कुचामन में भी धरना प्रदर्शन चल रहा है इनकी प्रमुख मांगे इस प्रकार है।

1.सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रैक्टिकल के आधार पर हो और प्रैक्टिकल की सीमा ज्यादा से ज्यादा एक वर्ष हो।

2.सफाई कर्मचारी भर्ती प्रैक्टिकल में जो अभ्यर्थी सफाई का कार्य करें उसे कार्य के परिश्रम का भुगतान मस्टर रोल के आधार पर किया जाए।

3.सफाई कर्मचारी भर्ती में प्रैक्टिकल मे सफल रहे अभ्यर्थी को 1 वर्ष पश्चात स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए।

4.सफाई कर्मचारी भर्ती में परंपरागत रूप से सफाई कार्य से जुड़े वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए।

5.सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया 2012 के अनुसार वाल्मीकि एवं हेला समाज को सीधी नियुक्ति दी जाए।

  1. सफाई कर्मचारी भर्ती में पूर्व में राज्य में नगर निकायों में सफाई कार्य का अनुभव हो उन कर्मचारियों को अतिरिक्त बोनस अंक देकर वरियता दी जाए।
  2. जिन अभ्यर्थियों के केस कोर्ट में निर्णय दिया गया है या विचाराधीन है ऐसे अभ्यर्थीयो को नियुक्ति के आदेश जारी किया जाए।

   दोस्तों इन मांगों को लेकर लगातार आज चौथा दिन है सफाई कर्मी हड़ताल पर है। और उधर शहर में गंदगी फैलती जा रही है।

     इसे लेकर पूर्व उपमुख्य सचेतक श्री महेंद्र चौधरी, कुचामन नगर परिषद के सभापति श्री आसिफ खान,उपसभापति श्री हेमराज चावला और नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सारस्वत के साथ नगर परिषद के सामने धरना स्थल पर पहुंचे।

       और सफाई श्रमिक संघ कुचामन को समर्थन देते हुए कहा कि पहले भी कांग्रेस हमेशा  वाल्मीकि समाज के साथ खड़ी रही है और आज भी वाल्मीकि समाज के साथ खड़ी रहेगी धरना देने वाले कर्मचारियों को आसिफ खान,हेमराज चावला, सुतेंद्र सारस्वत आदि ने भी संबोधित किया लिए आइये देखते हैं।

       वहीं दूसरी और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्रीमती गुणमाला देवी कमल कुमार पांड्या के सौजन्य से निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 82 रोगी लाभान्वित हुए।

 

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में श्रीमती गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 21वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ  केयर सेन्टर  राजकीय चिकित्सालय  के पास  आयोजित किया गया
शिविर  संयोजक  वीर अशोक कुमार  गगंवाल , वीर जीवन सिंह  वीर, सोहनलाल  वर्मा ,  वकील वीर  रतन  प्रधान ,डाक्टर  जितेश जैन , दानदाता परिवार  से वीर कैलाश चन्द पाडंया ने  शिविर शुभारंभ  किया।
    सचिव वीर अजीत पहाड़िया  ने बताया कि  शिविर  मे  82 लोगो ने परामर्श लिया एक्सरे व  रक्त सम्बंधित जांचें  नि:शुल्क की गई।
नरेश जैन के अनुसार शिविर में  वीर रामावतार गोयल, वीर संदीप,  निर्मल पाडंया, वीर तेज कुमार बड़जात्या, वीर सुरेन्द्र सिंह  दीपपुरा,  वीर नदकिशौर बिडसर ,  वीर राजकुमार सोनी  जिलीया, वीर  प्रदीप  काला,  वीर  भानुप्रकाश  ओचित्य, वीर पारस पहाड़िया, महेश लढा, बोदु  कुमावत, चन्दु ने   शिविर में सराहनीय सहयोग किया गवर्निंग काउंसिल मेम्बर वीर सुभाष पहाड़िया  ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित  किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

जम के खेला रंग ,खूब बजाय चंग :होली हे ………………

           और होली का त्योहार आज धुलण्डी  के साथ ही समाप्त …