
प्रताप बस्ती कुचामन सिटी में विराट हिंदू सम्मेलन रविवार यानी कल 18 जनवरी को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में कल विशाल वाहन रैली स्थानीय बुगालिया बास और बड़ला बास के युवाओं द्वारा निकाली गई। आयोजन समिति से जुड़े नटवर दाधीच और किशोर किरोड़ीवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर प्रांत में प्रत्येक स्थान पर यह आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में कुचामन के बड़ला बास क्षेत्र मै यह आयोजन जोर-जोर से मनाया जा रहा है। आइये सुनते है आयोजक मंडल की टीम को संलग्न वीडियो मै।

क्विक न्यूज़ में जब इस आयोजन का उद्देश्य जानना चाहा तो आयोजक मंडल ने बताया कि हिंदू समाज में व्याप्त जातिवाद को दूर करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।

कल होने वाली कलश यात्रा में और सम्मेलन में बिलासीराम जी की बगीची के संत श्री भगवान दास जी महाराज के अलावा अन्य कई संत भी उपस्थित रहेंगे और अपने आशीर्वचनों से सभी को लाभान्वित करेंगे।

इससे पूर्व 11 जनवरी को भूमि पूजन हुआ था तथा 13 जनवरी को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था। युवाओं की टोलिया प्रत्येक घर घर जाकर पीले चावल बांट रही है। और आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह भी कर रही है।
Quick News News as quick as it happens