Friday , 13 February 2026

राजनीतिक क्षेत्र मे बढ़ते जहरीले वातावरण को समाप्त करना होगा : प्रताप फाऊंडेशन

श्री क्षत्रिय युवक संघ के अनुसांगिक संगठन श्री प्रताप फाऊंडेशन का एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कुचामन स्थित श्री आयुवान निकेतन कार्यालय मे रखा गया | जिसमे कुचामन क्षेत्र के राजनीतिक रूप से सक्रिय बंधुओ ने सहभागिता निभाई कार्यक्रम का शुभारंभ श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक और बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद पूज्य तन सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । संभाग प्रमुख शिम्भु सिंह आसरवा की उपस्थित मे हुए कार्यक्रम मे सभी वक्ताओ ने वर्तमान समय मे राजनीतिक क्षेत्र मे आ रही गिरावट पर चिंतन करते हुए अपने दायित्व निर्वहन पर विचार विमर्श किया कि जिस प्रकार से हमारे पूर्वज बिना किसी भेदभाव के सभी जाति औरश,धर्म के प्रति समान दृष्टिकोण रखकर राष्ट्र निर्माण मे अपना सहयोग किया न केवल सहयोग किया जहा प्राण न्यौछावर करने पडे चाहे मानव मात्र हो या प्राणी मात्र के लिए वहा बलिदान भी दिया देश और धर्म के लिए।

वर्तमान समय मे जो राजनीतिक जहरीला वातावरण बना है गावो ,शहरो व राष्ट्र का तब हमारा इस लोकतंत्र मे क्षत्रिय समाज का दायित्व और अधिक बढ गया है | इस दायित्व का निर्वाह हम सब को सनातन संस्कृति की परम्परा के अनुसार करते हुए सभी धर्म, जाति के लोगो के साथ होकर इस लोकतंत्र को मजबूत करना होगा ताकि हमारे राष्ट्र का गौरवशाली इतिहास और परम्परा अक्षुण्ण बनी रहे और आगामी चुनाव मे ये जहरीला वातावरण हावी न हो और अपने क्षेत्र का परस्पर सौहार्द बना रहे ऐसा प्रयास हम सभी मिलकर करे और जहरीले वातावरण का नाश करना होगा ताकि राष्ट्र के प्रति हम अपने दायित्व का निर्वाह कर सके।

कार्यक्रम मे तेज सिंह आनन्दपुरा पूर्व उप प्रधान, भगवान सिंह रसाल, श्रवण सिंह खोरण्डी पूर्व सरपंच, शंकर सिंह दौलपुरा जिला परिषद सदस्य, गोपाल सिंह चावडिया अध्यक्ष कॉपरेटिव सोसाइटी, वीरू सिंह करकेड़ी, उदय सिंह खारिया, मोरमुकट सिंह राणासर, दौलत सिंह रांवा, पूर्ण सिंह लाम्बा, सतेंद्र सिंह चितावा, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, भंवर सिंह टोलडा, दुर्गा सिंह प्रेमपुरा, भगवान सिंह मोतीपुरा, महेश सिंह बरनेल, करण सिंह हीराणी, घनश्याम सिंह दीपपुरा, मान सिंह मोररा, बलवीर सिंह आनन्दपूरा, मेघ सिंह दयालपुरा, भवानी सिंह चावंडिया, लोकेन्द्र सिंह चिराणा उपस्थित रहे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …