
कुचामन सिटी दिनांक 22 दिसम्बर 25 राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता श्री नेमीचंद पंवार के निर्देशन में अधिशाषी अभियंता श्री राजकुमार मीना के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता श्री अनिल सैनी के सहयोग आज शहर के नीयर हाईटेक स्कूल कुचामन आमजन को बताए परियोजना से होने वाले फायदे पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर किया जागरूक साथ ही परियोजना से संबधित सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंम्बर 18001219400 के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक।

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने आमजन से अपील कि शहर में परियोजना का कार्य प्रगति पर है साथ ही नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आम जन को नई जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत पानी पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर के साथ व मीटरयुक्त मिलेगा और आमजन से अपील कि पानी को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करें आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करें पानी की एक-एक बून्द बचाए आज की बचत कल का भविष्य है जल ही जीवन है। क्योकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है पानी की जरूरत हमारे जीवन भर है इसलिए इसको बचाने के लिए केवल हम ही जिम्मेदार है।

साथ ही कैप की सविता शमी ने मानव जीवन के लिए स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि रवच्छता के बिना समृद्धि संभव नहीं है साथ ही घरों से निकलने वाले कचरे को इधर उधर ना डालें नगर परिषद द्वारा आने वाले कचरा संग्रहण वाहन में ही डाले साथ ही आमजन से अपील है कि अपने शहर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना सहयोग प्रदान करें ।
स्थानीय संवेदक एल एण्ड टी के किशन सिंह, मुन्नी देवी, इन्द्रा देवी, आमना, बाला देवी, नानूराम आदि स्थानीय आमजन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
Quick News News as quick as it happens