
आज का कार्यक्रम शुरू करने से पहले मैं अपनी एक बात रखना चाहता हूं। पूरी विनम्रता के साथ मैं अपने हित चिंतकों से निवेदन करना चाहता हूं, कि मैं क्विक न्यूज़ के मंच के माध्यम से किसी से क्या प्रश्न पूछता हूं या मुझे किसी से क्या प्रश्न पूछना चाहिए इस बात का निर्णय सिर्फ मैं ही लूंगा। यदि किसी से मैं गलत प्रश्न करता हूं या तो इसका खामियाजा मैं और मेरा मंच स्वयं ही भुगत लेगा या मेरे दर्शक मुझे नकार देंगे।

बहरहाल आज कुचामन सिटी में पुलिस महादिरीक्षक आईपीएस हेमंत शर्मा का आगमन हुआ। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई। लिजिए देखते हैं प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश प्रस्तुत वीडियो में।

क्विक न्यूज़ ने कुचामन सिटी से जुड़ी मुख्य समस्या, यातायात व्यवस्था,अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से संबंधित प्रश्न जब आई जी महोदय से पूछा तो उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए इसे पूरे राजस्थान की समस्या बताया।साथ ही इसके निपटने के लिए नफरी बढ़ाने और अन्य उपाय करने का आश्वासन भी दिया।लिजीए सुनते हैं क्विक न्यूज़ का प्रश्न और आई जी महोदय का उत्तर प्रस्तुत वीडियो में।
बहरहाल क्विक न्यूज़ आई जी महोदय के उज्जवल भविष्य की कामना करता है तो दोस्तों आभार शुक्रिया।
Quick News News as quick as it happens