Thursday , 23 July 2026

जीण माता मन्दिर में तोड़ फोड़ पुजारियों से हुई मारपीट

सीकर के नजदीक स्थित राजस्थान विशेषत:  पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख आस्था के केंद्रीय जीण माता मंदिर में छठ पूजा के दिन बत्तीसी संघ द्वारा मुख्य पुजारी के साथ मारपीट और मंदिर में तोड़ फोड़ का मामला सामने आया है।आगे से आगे या मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। क्विक न्यूज़ ने मंदिर के व्यवस्थापक मुख्य पुजारी श्री रामलाल जी से मोबाइल पर बातचीत की तो कई बातें खुलकर सामने आई।

         मसलन हरियाणा से आने वाला बत्तीसी संघ मंदिर में आया और मुख्य गर्भ ग्रह में जाकर पूजा करने की मांग करने लगा। जब व्यवस्थापक कमेटी ने इस पर आपत्ति जताई तो बत्तीसी संघ मारपीट पर और तोड़ फोड़ पर उतर आया।देखिए मारपीट का वीडियो मुख्य वीडियो में।

        बदमाशों ने मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही पुजारी आदि के साथ भी जमकर मारपीट की। आप संलग्न वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस बल भी वहां मौजूद था लेकिन इन बदमाशों को रोक पाने में पुलिस बल असमर्थ हैं। बहरहाल और पुजारी परिवार से हुई बातचीत में यह बात खुलकर सामने आई कि भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर नेता की शह से ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।

       साथ ही यह भी बात सामने आई की स्थानीय प्रशासन जिनमें एसडीम,थानाधिकारी और तहसीलदार आदि भी इस मामले में संलिप्त है। यह बात स्वयं पुजारी परिवार द्वारा क्विक न्यूज़ को बताई गई है। वहीं मीडिया की भूमिका को भी व्यवस्थापक कमेटी द्वारा संदिग्ध बताया गया है।

       पुजारी परिवार ने यह भी बताया कि आज व्यवस्थापक कमेठी लोग राजस्थान के मुख्य मंत्री श्री भजन लाल जी से मुलाकात करने के लिए जयपुर गए हुए हैं। और वहां पर न्याय की गुहार लगाएंगे।दोस्तों क्विक न्यूज़ आशा करता है कि इस मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी क्योंकि जीण माता का मंदिर पश्चिम राजस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण और आस्था का केंद्र है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …