मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई बचाओ संघर्ष समिति , कुचामन महिला मंच , कुचामन केमिस्ट सोसायटी द्वारा आज प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ,जिला चिकिसालय, कुचामन सिटी को ज्ञापन दिया गया , मातृ एवं शिशु चिकित्सालय इकाई को इसी सरकारी अस्पताल के भवन के अंदर यथावत रखें और मांग की गई कि मातृ एवं शिशु इकाई को बाहर बनाने के लिए जो सरकार द्वारा राशि स्वीकृत की गई हैं उस राशि को इसी जगह उपयोग के लिए स्वीकृति प्रदान करवाई जाये ।

इस सम्बन्ध में क्विक न्यूज़ ने भी पी एम् ओ से सवाल खड़े किये | सवालों के जवाब में डॉ.गुप्ता ने बताया की जनता की बात को उच्च अधिकारियो तक पहुचा दिया जाएगा फिर जेसा सरकार का आदेश होगा वेसे ही कार्य किया जाएगा | संघर्ष समिति सदस्य देवी सिंह चौहान के एक प्रश्न पर डॉ. गुप्ता ने कहा हमने उच्चाधिकारियों के आदेशो का पालन किया हे इस घटना कर्म में हमारी कोई व्यक्तिगत रूचि नही हे |

ज्ञापन देने मे केमिस्ट सोसायटी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल, कुचामन महिला मंच अध्यक्ष बरखा जैन ,संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अडाणी, अनपुरणा कुमावत ,नरेश जैन, प्रमोद खण्डेलवाल, राजू राम बुगालिया, प्यारेलाल कुमावत,नन्द किशोर शर्मा, मुकेश शर्मा ,चेनाराम कुमावत, सुरेश शर्मा, सीताराम शर्मा, सोहेल खान, अमर चौधरी,अम्बिका शरण शर्मा, कैलाश मेघवाल, हेमचंद बागड़ा, हेमाराम चौधरी ,चेतन खींची ,प्रकाश कुमावत ,मुकेश कुमावत,आदि मौजूद थे |

Quick News News as quick as it happens