Saturday , 11 July 2026

हाळी अमावस के दिन किसानो ने हळ चला कर किया भूमी पुजन

किसानों का सबसे बड़ा पर्व हाळी अमावस्या

हाळी अमावस किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है क्योंकि यह उनकी खेती की शुरुआत का प्रतीक है इस दिन किसान हळ की पूजा करते हैं और अच्छी फसल की कामना करते हैं |

कुचामन सिटी | किसानों के लिए हाळी अमावस्या सबसे बड़े पर्व माना जाता है हाळी अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक इसे मनाया जाता है | किसानों ने हाळी अमावस्या पर शगुन देखकर आगामी अच्छे फसल की आस लगाई बैशाख माह की अमावस्या पर प्राचीन काल से हाळी यानी हलधर के नाम से हाळी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है |

खासकर यह किसानों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है | किसानों ने हाळी अमावस्या पर शगुन देखकर आगामी अच्छे फसल की आस लगाई वहीं घरों में खळ (अनाज) पूजन करने के साथ ही बाजरे को कूटकर पकवान बनाया | जिसे बच्चों से लेकर बड़ो तक ने गुड़ घी के साथ बड़े चाव से खाया हाळी अमावस्या के दिन रविवार को विशेषकर किसान वर्ग ने अपने खेतों में जाकर सूखे में हल चलाने की रस्म अदा की व धरती माता की पूजा कर अच्छी बारिश के लिए सुगन विचार किए |

उल्लेखनीय है कि मारवाड़ के किसानों का मुख्य पर्व अक्षय तृतीया है रबी की फसल के खलिहानों में आ जाने के बाद किसानों की ओर से पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है हाळी अमावस्या के बाद मंगलवार को आखाबीज व बुधवार को आखातीज का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा | गोपालपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता किसान परसाराम जाट ने बताया कि किसानों के लिए हाळी अमावस्या सबसे बड़ा पर्व माना जाता है | इस दिन किसान अपने हल के साथ खेत में जाते हैं घरों में अनाज की पूजा की जाती है | उन्होंने कहा कि किसान आज भी पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हैं लेकिन नई पीढ़ी के बच्चे इस पर्व के बारे में कम ही जानते हैं |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …